Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2021, DC vs CSK: अजिंक्य रहाणे ने पूरे किए आईपीएल में अपने 150 मैच

IPL 2021 DC vs CSK: Ajinkya Rahane completes his 150 match in this league
Photo Credit: Delhi Capitals Twitter

नई दिल्लीः दिल्ली कैपिटल के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 150 गेम पूरे किए जब उन्होंने शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ खेल में मैदान पर कदम रखा। रहाणे ने आईपीएल में 121.38 की स्ट्राइक रेट से 3933 रन बनाए हैं। उन्होंने 28 अर्धशतक और दो लगाए हैं।

इस बीच, स्पिनर अमित मिश्रा ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 100 मैच पूरे किए। दाएं हाथ के स्पिनर ने कैश-रिच लीग में कुल 151 मैच खेले हैं, लेकिन दिल्ली की फ्रेंचाइजी के लिए, मिश्रा ने 100 मैचों में भाग लिया।

इस मैच में दिल्ली कैपिटल के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीता और सीएसके के खिलाफ पहले फील्डिंग का विकल्प चुना। एमएस धोनी की अगुवाई वाली टीम ने खराब शुरुआत की और तीसरे ओवर की समाप्ति से पहले दोनों सलामी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस और रुतुराज गायकवाड़ को खो दिया। लेकिन मोइन अली ने रैना के साथ बढ़िया साझेदारी की और 36 रन बनाए। धोनी हालांकि खाता नहीं खोल सके लेकिन अंतिम ओवरों में सैम करन और रविंद्र जडेजा ने अर्धशतकीय साझेदारी करके टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचा दिया।

इसके साथ ही दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 189 रनों का टारगेट मिला है और शिखर धवन व पृथ्वी शॉ ने शुरू के पॉवरप्ले में ही 70 के करीब रन बनाकर जबरदस्त शुरुआत दी है।

इससे पहले शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भी IPL में 100 खेल पूरे किए। चहल ने वह उपलब्धि तब हासिल की जब उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैदान में कदम रखा। 2013 में मुंबई इंडियंस के लिए पदार्पण करने वाले दाएं हाथ के लेग स्पिनर ने अपने फ्रेंचाइजी RCB के लिए 99 खेल खेले हैं। आईपीएल 2021 टूर्नामेंट का पहला मुकाबला चहल का 200वां टी 20 मैच भी है।

चहल ने 7.67 की इकॉनमी से रन देते हुए कैश-रिच लीग में 121 विकेट लिए हैं। पिछले साल के आईपीएल में, दाहिने हाथ के लेग स्पिनर ने आरसीबी के लिए 21 विकेट झटके।

Story first published: Saturday, April 10, 2021, 22:11 [IST]
Other articles published on Apr 10, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+