Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वेस्टइंडीज़ के सामने बड़ा लक्ष्य

ओवल में चल रहे इस मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए दक्षिण अफ़्रीका की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 183 रन बनाए.

हालाँकि टॉस वेस्टइंडीज़ ने जीता था लेकिन कप्तान क्रिस गेल ने पहले फ़ील्डिंग चुनी.

दक्षिण अफ़्रीका की शुरुआत शानदार रही. बेहतरीन फ़ॉर्म में चल रहे ज़ाक कैलिस और कप्तान ग्रैम स्मिथ ने धमाकेदार शुरुआत की.

उन्होंने क़रीब 10 रन प्रति ओवर की गति से रन बनाए. पहले आउट हुए ग्रैम स्मिथ. उन्होंने 18 गेंद पर 31 रन बनाए.

प्रदर्शन

इसके बाद कैलिस और गिब्स ने मोर्चा संभाला और स्कोर को 100 के पार ले गए. कैलिस दूसरे विकेट के रूप में आउट हुए. उन्होंने 31 गेंद पर 45 रन बनाए.

कैलिस ने भी 45 रनों की पारी खेली

उनके आउट होने के बाद दक्षिण अफ़्रीका की पारी थोड़ी लड़खड़ाई. गिब्स 55 रन बनाकर आउट हुए. उनके बाद डी वेलियर्स 17, एल्बी मॉर्केल 10 और मार्क बाउचर 17 रन बनाकर आउट हो गए.

दक्षिण अफ़्रीका ने 20 ओवर में सात विकेट पर 183 रन बनाए. वेस्टइंडीज़ की ओर से जेरोम टेलर ने सबसे ज़्यादा तीन विकेट लिए.

दक्षिण अफ़्रीका और वेस्टइंडीज़ की टीमें सुपर-8 में अपना-अपना पहला मैच जीत चुकी हैं. दक्षिण अफ़्रीका ने इंग्लैंड को और वेस्टइंडीज़ ने भारत को हराया था.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:22 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+