Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भूत के डर से पाकिस्तानी खिलाड़ी ने कोच के कमरे में गुजारी रात

वेलिंगटन। भूत होते हैं या नहीं इस बात पर बहस हो सकती है लेकिन पाकिस्तानी खिलाड़ी हैरिस सोहेल को भूत के चलते अपने कोच के कमरे में शरण लेनी पड़ी। हैरिस को होटल के कमरे में भूत होने के चलते अपने कोच के कमरे में रात गुजारनी पड़ी।

पाकिस्तान टीम के मैनेजर माविद अकरम चीवा ने कहा सोहेल ने क्राइस्टचर्च में रिट्ज लेटिमर होटल के कमरे में भूत होने की शिकायत की थी। सोहेल का कहना था कि भूत उनके बिस्तर के पास खड़ा था और उसने उनका बिस्तर हिलाकर उन्हें उठा दिया। जिसके तुरंत बाद उन्होंने कोचिंग स्टॉफ को फोन कयिा और कोच के आते ही उन्होंने कमरा छोड़ दिया।

हालांकि टीम मैनेजर ने सोहेल को समझाने की कोशिश की कि यह उनका भ्रम है उन्होंने कोई सपना देखा होगा लेकिन सोहेल मानने को तैयार नहीं थे। सोहेल का कहना था कि उन्होंने कोई भूत ही देखा था और वह इस बात के लिए सुनिश्चित हैं। हालांकि होटल प्रबंधन ने परिसर में इस तरह की किसी भी संभावना से इंकार किया है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:03 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+