वरुण चक्रवर्ती की मिस्ट्री नहीं, बल्कि इस अनुभवी बॉलर को न्यूजीलैंड के खिलाफ देखना चाहते हैं बांगर
नई दिल्लीः भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ जब खेलने के लिए उतरेगी तब काफी कुछ चीजें दांव पर लगी हैं। ये मैच जीतकर भारतीय टीम सेमीफाइनल की रेस में बने रहना चाहेगी। यह मुकाबला 31 अक्टूबर यानी आज ही दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत की नजरें पाकिस्तान से हारने के बाद फिर से लय में आने पर होंगी।
यह मैच नॉक आउट स्टेज में जाने के लिए महत्वपूर्ण है इसलिए रणनीतिक तौर पर भी टीम इंडिया कोई गलती नहीं करना चाहेगी। शायद यही वजह है कि इस मैच से पहले कई क्रिकेट दिग्गजों ने प्लेइंग इलेवन के बारे में अपनी राय दी है। अब भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगर ने भी अपनी राय को सामने रखा है और उनको लगता है कि भारतीय टीम को वरुण चक्रवर्ती के स्थान पर रविचंद्रन अश्विन को निश्चित तौर पर खिलाना ही चाहिए। संजय बांगड़ ने स्टार स्पोर्ट से बातचीत में यह बात कही है जहां वे वरुण चक्रवर्ती के बारे में कहते हैं कि शारजाह में यह मिस्ट्री बॉलर काफी प्रभावशाली रहता है लेकिन दुबई में ऐसा नहीं होता।
उन्होंने कहा, "अगर हम इस मैच के महत्व पर ध्यान दें तो वरुण चक्रवर्ती ने थोड़े कम मुकाबले खेले हैं और उनका अंतरराष्ट्रीय अनुभव थोड़ा सा कम है। आप इस तरह के गेम में ऐसे गेंदबाज को लाना चाहेंगे जो ज्यादा अनुभव रखता हो। इसलिए मेरी राय में रविचंद्रन अश्विन को वरुण चक्रवर्ती की जगह पर ले लेना चाहिए।"
भारतीय टीम को अपने चयन को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी होगी क्योंकि हाल ही में न्यूजीलैंड आईसीसी प्रतियोगिताओं में टीम इंडिया पर काफी भारी पड़ता रहा है। कीवी टीम ने विराट कोहली एंड कंपनी की पार्टी अक्सर तब खराब की है जब भारतीय टीम बहुत अच्छा क्रिकेट खेल रही थी। हो सकता है कि इस बार मामला अलग हो जाए क्योंकि फिलहाल भारत ने काफी खराब क्रिकेट खेल कर अपने ऊपर जीत का दबाव बढ़ाया है। भारत के पास इस समय आत्ममुग्ध होने के लिए एक भी मौका नहीं है।
हालांकि विराट कोहली कह चुके हैं कि भारत पर इस मुकाबले में किसी तरह का दबाव नहीं लेगा और वे इसको करो या मरो की मैच की तरह नहीं लेंगे। कोहली कहते हैं कि हम ऐसे ही क्रिकेट खेलेंगे जिस तरह की जानकारी या समझ हम लोगों को है। दूसरी और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम चाहेगी कि केन विलियमसन अपनी फॉर्म में वापसी करें।इस टीम के लिए राहत की बात यह है कि मार्टिन गुप्टिल जैसा अनुभवी बल्लेबाज चयन के लिए उपलब्ध है। फिलहाल सबकी नजरें दुबई में होने वाले इस अत्यधिक दबाव के मुकाबले पर लगी है। यहां से हारने वाली टीम के लिए आगे चीजें बहुत मुश्किल हो जाएंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
