IPL 2021: विराट कोहली ने कहा, कभी भी RCB को छोड़ने को ख्याल तक मन में नहीं आया
नई दिल्लीः विराट कोहली के रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के साथ जुड़ाव के बारे में सभी जानते हैं। आज आरसीबी की टीम मुंबई इंडियंस के साथ आईपीएल सीजन 2021 का पहला मुकाबला खेलने जा रही है। कप्तान विराट कोहली ने फ्रेंचाइजी के साथ अपने कनेक्शन के बारे में बात की है। विराट कोहली ने आरसीबी के द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में बताया है कि और भी कई ऐसी टीम हैं जिनका फैन बेस बहुत अच्छा है लेकिन जिस तरह का प्यार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मिलता है वह अद्भुत है क्योंकि यह टीम एक अलग ब्रांड का क्रिकेट खेलती है।
विराट कोहली ने कहा हम अपने दिल से आगे भी खेलते रहेंगे और हो सकता है कि चीजें मुश्किल चुनौतियां पेश करती रही लेकिन हम कभी भी अपना जुनून, अपनी प्रतिबद्धता और एंड इंटेंसिटी को नहीं छोड़ेगे। विराट कोहली का मानना है कि वे टीम से केवल इसलिए नहीं जा सकते कि उन्होंने अभी तक कोई खिताब नहीं जीता है क्योंकि यहां और कई चीजें हैं जो उनको खेल से बांधे रखती हैं। कोहली का कहना है कि यहां सम्मान और जिस तरह का देखभाल का वातावरण मिलता है उसकी तुलना कहीं और किसी जगह से नहीं की जा सकती।
कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ अपने अनुभव को मैजिकल बताया है। कोहली कहते हैं कि पूरे आईपीएल में उनके खेल के दौरान ऐसा कोई भी क्षण नहीं आया जब उन्होंने आरसीबी से अपने आपको अलग करने के बारे में सोचा हो और ना ही ऐसी कोई बात हुई कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उनसे छुटकारा पाने के बारे में सोचा हो।
इस सीजन में आरसीबी ने जे रिचर्डसन और ग्लेन मैक्सवेल जैसे खिलाड़ियों को महंगी खरीद के तौर पर खरीदा है। कोहली पहले ही कह चुके हैं कि प्रतियोगिता बिल्कुल अलग तरह के वातावरण में हो रही है और उनको यह महसूस हो रहा है कि इस सीजन में आरसीबी के लिए कुछ अच्छा होने जा रहा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
