स्कोलारी की मैनेजर पद से छुट्टी

By Staff

लेकिन उसके बाद भी चेल्सी को कोई अच्छी सफलता नहीं मिली है. वर्ष 2006 से चेल्सी ने प्रीमियर लीग का ख़िताब भी नहीं जीता है.

रूसी उद्योगपति रोमन एब्रामोविच ने वर्ष 2003 में चेल्सी को ख़रीदा था. उसके बाद कुछ वर्षों तक चेल्सी को अच्छी सफलता मिली लेकिन फिर नाकामियों का सिलसिला शुरू हो गया.

निराशाजनक प्रदर्शन के कारण ही एब्रामोविच ने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी योग्यता का लोहा मनवा चुके स्कोलारी को टीम का मैनेजर नियुक्त किया था.

स्कोलारी चेल्सी से पहले पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम के कोच थे. वर्ष 2002 में उन्होंने ब्राज़ील को विश्व कप जितवाने में अहम भूमिका निभाई थी.

ख़राब प्रदर्शन

मौजूदा प्रीमियर लीग में अभी चेल्सी चौथे स्थान पर है. जबकि मैनचेस्टर यूनाइटेड पहले और लिवरपूल दूसरे स्थान पर है. स्थायी मैनेजर की नियुक्ति होने तक टीम के सहायक कोच रे विल्किंस मैनेजर की भूमिका निभाएँगे.

स्कोलारी को तत्काल प्रभाव से मैनेजर पद से हटाया जा रहा है. चेल्सी का बोर्ड मैनेजर के रूप में उनके काम के लिए आभार व्यक्त करता है. उन्होंने क्लब के लिए कई सकारात्मक चीज़ें की. हम दुखी हैं कि इतने कम समय में ही हमारा संबंध ख़त्म हो रहा है चेल्सी का बयान

स्कोलारी को तत्काल प्रभाव से मैनेजर पद से हटाया जा रहा है. चेल्सी का बोर्ड मैनेजर के रूप में उनके काम के लिए आभार व्यक्त करता है. उन्होंने क्लब के लिए कई सकारात्मक चीज़ें की. हम दुखी हैं कि इतने कम समय में ही हमारा संबंध ख़त्म हो रहा है

चेल्सी की वेबसाइट पर जारी एक बयान में कहा गया है- स्कोलारी को तत्काल प्रभाव से मैनेजर पद से हटाया जा रहा है. चेल्सी का बोर्ड मैनेजर के रूप में उनके काम के लिए आभार व्यक्त करता है. उन्होंने क्लब के लिए कई सकारात्मक चीज़ें की. हम दुखी हैं कि इतने कम समय में ही हमारा संबंध ख़त्म हो रहा है.

बयान में कहा गया है कि दुर्भाग्य से टीम का प्रदर्शन लगातार ख़राब हो रहा है, वो भी ऐसे समय जब टीम को अच्छे प्रदर्शन की सख़्त आवश्यकता है.

चेल्सी बोर्ड का कहना है कि क्लब की चुनौती क़ायम रहे, इसके लिए बदलाव ज़रूरी है. क्लब के नए मैनेजर की तलाश शुरू हो गई है और संभावना है कि जल्द ही नियुक्ति हो जाएगी.

Story first published: Monday, February 9, 2009, 23:24 [IST]
Other articles published on Feb 9, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+