1st T20, AUS vs IND: प्लेइंग 11 में शामिल नहीं होने के बावजूद मैदान पर उतरे चहल, जानें क्या है कारण
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही द्विपक्षीय श्रृंखला की टी20 सीरीज का पहला मैच आज कैनबरा के मैदान पर खेला जा रहा है जहां पर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 161 रनों का स्कोर खड़ा किया और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 162 रनों का लक्ष्य रखा। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस मैच में टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और भारतीय टीम को शुरुआती झटके दिये।
और पढ़ें: 1st T20, AUS vs IND: कोहली-बाबर के खास क्लब में शामिल हुए केएल राहुल, नाम किया बड़ा रिकॉर्ड
भारतीय टीम के लिये कप्तान विराट कोहली ने आज के मैच में अपने युवा स्पिनर युजवेंद्र चहल को टीम में शामिल नहीं किया था लेकिन दूसरी पारी के दौरान चहल न सिर्फ मैदान पर उतरे बल्कि गेंदबाजी भी की और 2 विकेट भी हासिल किये। ऐसे में आपका यह सवाल पूछना कि आखिर क्यों प्लेइंग 11 में नहीं चुने जाने के बावजूद यह खिलाड़ी मैदान पर खेलता नजर आ रहा है।
और पढ़ें: 1st T20, AUS vs IND: गौतम गंभीर ने बताया भारतीय टीम के लिये कौन बनेगा गेमचेंजर

नाबाद 44 रनों की पारी खेलने वाले रविंद्र जडेजा हुए चोटिल
उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम में आज रविंद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर दो स्पिन गेंदबाज के रूप में शामिल किये गये थे। पहले बल्लेबाजी करते हुए जब भारतीय टीम रन बनाने के लिये संघर्ष करती नजर आ रही थी तो वहीं पर रविंद्र जडेजा ने भारतीय टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने का काम किया। भारतीय टीम ने महज 92 रन पर अपने 5 विकेट खो दिये थे, तो वहीं 114 रन के स्कोर पर हार्दिक पांड्या भी वापस पवेलियन लौट गये।
यहां पर रविंद्र जडेजा ने पारी को संभाला और 23 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 44 रनों की पारी खेली। पारी के 19वें ओवर में हेजलवुड की तीसरी गेंद जडेजा के सिर पर लगी थी और उनके हैमस्ट्रिंग में भी दिक्कत देखने को मिली थी। हालांकि जब दूसरी पारी शुरू हुई तो मैच रेफरी डेविड बून ने बताया कि जडेजा की जगह चहल मैदान पर उतरते नजर आयेंगे।

कनकशन नियम के तहत चहल ने जडेजा को किया रिप्लेस
उल्लेखनीय है कि आईसीसी ने हाल ही में कुछ नये नियम लागू किये थे जिसमें कनकशन नियम भी शामिल है, इसके तहत अगर कोई खिलाड़ी सिर पर चोट लगने की वजह से बाहर होता है तो टीम उनकी जगह उसी के जैसे खिलाड़ी को टीम में शामिल कर सकती है। उदाहरण के रूप में अगर कोई गेंदबाज, स्पिनर या बल्लेबाज कनकशन की वजह से बाहर होता है तो उसकी जगह इसी तरह का खिलाड़ी ही शामिल किया जा सकता है।
पहली पारी के खत्म होने के बाद जब रविंद्र जडेजा बाहर गये तो उनके साथ कनकशन प्रोटोकॉल के तहत फिजियो ने जांच की और रेफरी को उनकी हालत के बारे में बताया। हालांकि चहल के मैदान पर आने से ऑस्ट्रेलियाई कोच लैंगर नाखुश नजर आये।

टी20 में कनकशन सबस्टिट्यूशन करने वाले पहले खिलाड़ी बने चहल
गौरतलब है कि युजवेंद्र चहल इस नियम के तहत कनकशन सबस्टिट्यूट बनने वाले पहले खिलाड़ी बन गये हैं और भारतीय टीम के लिये यह दांव अब तक काफी सफल रहा है। चहल ने 16 ओवर की समाप्ति होने तक 3 ओवर गेंदबाजी की थी और 19 रन देकर 2 अहम विकेट भी हासिल किये।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications