पोल पोजिशन पर वेटेल का कब्‍जा, क्‍वालीफाइंग रेस में सबसे आगे

इंडियन ग्रांड प्री रेस में आज का पूरा दिन रेड बुल टीम का रहा। बुद्व इंटरनेशनल सर्किट में चल रहे क्‍वालीफाइंग रेस में भी रेड बुल के सेबेस्टियन विटेल ने ही अपना परचम लहराया है। क्‍वालीफाइंग रेस में विटेल सबसे आगे रहे और इसी के साथ उन्‍होने पोल पोजिशन के इस जंग में जीत हासिल कर ली। वहीं दूसरे स्‍थान पर मैक लॉरेन मर्सडीज टीम के ल्‍युईस हेमिल्‍टन और तीसरे स्‍थान पर मार्क बेवर ने कब्‍जा जमाया।

आपको बता दें कि क्‍वालीफाइंग रेस के दौरान विटेल ने महज 1 मिनट 24.178 सेकेंड में ही अपना लैप पूरा कर लिया और पहले पायदान पर अपनी जगह मुकम्‍मल कर ली। वहीं हेमिल्‍टन ने 1 मिनट 24.474 सेकेंड में अपना लैप पूरा किया और दूसरा स्‍थान प्राप्‍त किया। इसके अलावा मार्क वेबर ने 1 मिनट 24.508 सेकेंड में अपना लैप पूरा किया और तीसरे स्‍थान पर कब्‍जा जमाया।

पोल पोजिशन पर कब्‍जा जमाने के साथ ही से‍बेस्टियन कल होने वाले फाइनल रेस में पहले स्‍थान से अपनी रेस शुरू कर सकेंगे। वहीं पहले अभ्‍यास रेस में पेनल्‍टी के शिकार हुए हेमिल्‍टन ने इस क्‍वालीफाइंग रेस में शानदार प्रदर्शन कर दूसरे स्‍थान पर बने रहे है।

Story first published: Saturday, October 29, 2011, 17:24 [IST]
Other articles published on Oct 29, 2011
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+