20 लाख के बेस प्राइस वाले 'शाहरुख खान' को प्रीति जिंटा ने 5.25 करोड़ में खरीदा
IPL Auction 2021: आईपीएल की इस नीलामी में तमिलनाडु के ऑलराउंडर शाहरुख खान को खरीदने के लिए आईपीएल की फ्रेंचाइजी के बीच होड़ मच गई। शाहरुख खान का बेस प्राइस महज 20 लाख रुपए था, लेकिन उन्हें पंजाब किंग्स की टीम ने 5.25 करोड़ रुपए में खरीदा। शुरुआत में जब उनके लिए बोली लगाई जा रही थी तो इसमे सिर्फ दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी की टीम बोली लगा रही थी। लेकिन जब शाहरुख की कीमत एक करोड़ रुपए के पार हुई तो नीलामी में पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा भी शामिल हो गईं। जिसके बाद आखिरकार प्रीति जिंटा ने शाहरुख खान को 5.25 करोड़ रुपए में खरीदा।
बता दें कि 25 साल के शाहरुख खान तमिलनाडु की ओर से खेलते हैं। वह एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं और मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। लेकिन बावजूद इसके उन्हें पिछले सीजन में किसी भी फ्रेंचाइजी टीम ने नहीं खरीदा था। लेकिन इस बार नीलामी में उन्हें रिकॉर्ड 5.25 करोड़ रुपए में पंजाब किंग्स की टीम ने खरीदा है। मुश्ताक अली ट्रॉफी में चार मैचों में 220 के स्ट्राइक रेट से शाहरुख ने रन बनाए थे और वह फिनिशर के तौर पर बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। शाहरुख खान अपना पहला आईपीएल खेलेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
