For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

निशानेबाजी: भारत को दूसरा रजत

By Staff
नई दिल्ली। भारतीय निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चीन की राजधानी बीजिंग में जारी इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन (आईएसएसएफ) विश्व कप में दूसरा रजत पदक जीत लिया है।

मंगलवार को हिना सिद्धू ने महिलाओं की एयर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीता था जबकि बुधवार को विजय सिंह ने पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल किया।

फाइनल में शानदार प्रदर्शन

वर्ष 2006 में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले विजय ने क्वालीफाईंग दौर में 581 अंक हासिल कर चौथे स्थान पर रहे थे लेकिन फाइनल में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष-2 में जगह बनाई।

विजय ने फाइनल में 199.4 अंक हासिल किए। इस तरह उन्होंने कुल 780.4 अंकों के साथ रजत पदक अपने नाम किया। वह 0.1 अंकों के अंतर से स्वर्ण पदक से चूक गए।

स्पर्धा का स्वर्ण अमेरिका के सैंडरसन कीथ ने 780.5 अंकों के साथ जीता। सैंडरसन ने क्वालीफाईंग दौर में 584 अंक हासिल किए थे जबकि फाइनल में उन्हें 196.5 अंक मिले। जापान के अकियामा तेरुयोशी 777.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। उन्होंने क्वालीफाईंग में 579 और फाइनल में 198.5 अंक हासिल किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+