भारत को जल्द समेटने की कोशिश करेंगे:फैसल
कोलकाता.30 नवंबर .वार्ता. पाकिस्तान के बल्लेबाज फैसल इकबाल ने आज कहा कि उनकी टीम की कोशिश भारत को शनिवार की सुबह जल्द समेटने की होगी
़ भारत और पाकिस्तान के बीच यहां खेले जा रहे दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए फैसल ने कहा...अभी हमारा लक्ष्य जितना जल्दी हो सके भारत को समेटने का है और अगर हम ऐसा करने में सफल रहे तो इस मैच का परिणाम कुछ भी हो सकता है 1... उन्होंने कहा...विकेट हर दिन अलग अलग व्यवहार करता है और हमेंकल पूरी ताकत के साथ हमला बोलकर विकेट हासिल करने होंगे 1... गौरतलब है कि फैसल को चोटिल कप्तान शोएब मलिक के स्थान पर टीम में शामिल किया गया है 1 यह पूछने पर कि क्या वह आज खेलने के लिए तैयार थे उन्होंने कहा...मैं हमेशा मानसिक और शारीरिक तौर पर खेलने के लिए तैयार रहता हूं 1... यह पूछने पर कि शोएब अख्तर ने जब आज केवल नौ आेवर ही गेंदबाजी की तो फिर उन्हें क्यों खेलाया गया फैसल ने कहा...यह टीम प्रबंधन का निर्णय था 1...सत्यकाम .उप्रेती प्रेम .1959जारी वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications