जब चैट पर सैम कर्रन ने मारा था ताना, ओवल टेस्ट की जीत को लेकर शार्दुल ठाकुर ने किया बड़ा खुलासा
नई दिल्ली। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और टेस्ट क्रिकेट में अपने सपने को जी रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज के चौथे मैच में भारत को जीत दिलाने में शार्दुल ठाकुर ने अहम भूमिका निभाई जिसके चलते कई दिग्गजों ने ओवल टेस्ट के बाद उनकी जमकर तारीफ की है। मुंबई के इस गेंदबाज ने ओवल टेस्ट की दोनों पारियों में अर्धशतक लगाये और मैच के आखिरी दिन दो अहम विकेट हासिल कर भारतीय टीम को 157 रनों से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। शार्दुल ठाकुर के इस शानदार प्रदर्शन के चलते ही भारत को सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त मिल सकी है।
और पढ़ें: T20 में बेहद शानदार रहा है विराट कोहली की कप्तानी का रिकॉर्ड, आंकड़ों में दूसरे पायदान पर हैं काबिज
ओवल टेस्ट के चौथे दिन तक इंग्लैंड की टीम मैच में पूरी तरह से बरकरार थी लेकिन शार्दुल के शानदार स्पेल के चलते भारतीय टीम ने जीत की ओर कदम बढ़ाया। शार्दुल ठाकुर ने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज रॉरी बर्न्स (50) का विकेट चटकाया और लंच के बाद कप्तान जो रूट का विकेट हासिल कर भारतीय टीम को जीत की स्थिति में पहुंचाया।
और पढ़ें: कोहली ने निस्वार्थ भाव से लिया कप्तानी छोड़ने का फैसला, माइकल वॉन-गांगुली ने की जमकर तारीफ

शार्दुल ठाकुर ने की सैम कर्रन के साथ अपनी चैट का खुलासा
इंग्लैंड के लिये चौथे दिन का खेल खत्म होने तक सलामी बल्लेबाज रॉरी बर्न्स (50) और हासिब हामिद ने बिना कोई विकेट खोये 73 रनों की पारी खेली और पांचवे दिन खेलते हुए पहले विकेट के लिये 100 रनों की साझेदारी कर डाली। इंडियन एक्सप्रेस के साथ बात करते हुए शार्दुल ठाकुर ने चौथे दिन की शाम को याद करते हुए हरफनमौला खिलाड़ी सैम कर्रन के साथ अपनी बातचीत का खुलासा किया जो उनके साथ चैट के दौरान हुई।
शार्दुल ठाकुर ने बताया कि मैच के पांचवे दिन जो कुछ भी घटा वह बिल्कुल वैसे ही हुआ जैसा कि चौथे दिन की शाम को उनके और इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी सैम कर्रन के बीच बातचीत के दौरान हुआ था।
शार्दुल ठाकुर ने इस बात का खुलासा करते हुए कहा,'उसने (सैम कर्रन) मुझसे कहा कि विकेट पूरी तरह से सपाट है और हम बिना कोई विकेट 100 रन बना लेंगे। इसके जवाब में मैंने कहा कि चिंता मत करो, मैं टीम को ब्रेक थ्रू दिलाउंगा और उसके तुरंत बाद तुम्हारी 5 विकेट गिर जायेंगी और हम मैच जीत जायेंगे। और पता नहीं कैसे यह सब संभव हुआ लेकिन बिल्कुल ऐसे ही हुआ जैसे हमारे बीच बात हुई थी।'

लॉर्ड शार्दुल बुलाने पर नहीं लगता है बुरा
गौरतलब है कि शार्दुल ठाकुर ने जब से अपने करियर में शानदार प्रदर्शन करना शुरू किया है तब से फैन्स उन्हें सोशल मीडिया पर लॉर्ड शार्दुल के नाम से पुकारते हैं। इस पर बात करते हुए शार्दुल ठाकुर ने कहा कि वह इसको लेकर बुरा नहीं मानते हैं क्योंकि वह चाहते हैं कि लोग उन्हें बस याद करें।
उन्होंने कहा,'अच्छा वक्त चल रहा है मेरा, तो ले लो जितना मिल रहा है। मुझे इन नामों का बुरा नहीं लगता है। हालांकि मैं चाहता हूं कि लोग मुझे इस तरह से याद रखें जिसने खेल में छाप छोड़कर अपनी टीम को मैच में जीत दिलाई। मेरी लिये यही मायने रखता है।'

कभी इसी सोशल मीडिया ने सुनाई थी गालियां
शार्दुल ठाकुर ने आगे बात करते हुए कहा कि मुझे अभी तक इस बात का अहसास होता है कि मैंने अभी तक कुछ भी हासिल नहीं किया है। मैं अभी संतुष्ट नहीं होना चाहता हूं। मैंने वो दिन भी देखें जब इसी सोशल मीडिया ने मेरे टीम में होने पर गालियां दी थी और अब मैं खुद पर बने मीम्स का मजा ले रहा हूं। यह दिखाता है कि मुझे हर कोने से कितना प्यार मिल रहा है।
आपको बता दें कि मैनचेस्टर में खेले जाने वाले आखिरी टेस्ट मैच के कैंसिल होने के बाद शार्दुल ठाकुर समेत सीएसके के अन्य खिलाड़ी मोइन अली, चेतेश्वर पुजारा और सैम कर्रन यूएई में आईपीएल के बचे हुए मैचों को खेलने के लिये पहुंचे हैं, जिसका आगाज 19 सितंबर से होना है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
