Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भुवनेश्वर कुमार ने बताई कितनी मिली थी पहली सैलरी, शाॅपिंग की और कुछ पैसे भी बचा लिए थे

नई दिल्ली। विंडीज क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड दाैरे पर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज आगाज करते हुए क्रिकेट दोबारा से पटरी पर पहुंचा दिया है। कोरोना वायरस के कारण पिछले चार महीनों से खेल रूके हुए थे। वहीं इस साल होने वाले आईपीएल को लेकर भी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है कि वो होगा या नहीं। भारत में कोरोना वायरस बड़े स्तर पर पैर पसार चुका है। बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को पूरी तरह से छूट नहीं दी है। ऐसे में सभी खिलाड़ी घर में समय बीताते हुए सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़े हुए हैं।

खिलाड़ी टि्वटर और इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैन्स के साथ बात करते हुए उनके सवालों के जवाब भी दे रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने भी टि्वटर पर एक फैन का जवाब दिया। उनस एक फैन ने उनकी पहली सैलरी के बारे में पूछा था, जिसका जवाब उन्होंने दिया। फैन ने पूछा, आपका पहला पै चेक यानी कि सैलरी क्या था? क्या आपको याद आपने उन पैसों का क्या किया था?

भुवनेश्वर ने फैन के इस सवाल का जवाब देते हुए बताया कि उनका पहला पै चेक 3000 रुपए था। उन्होंने कहा कि इस पैसे से उन्होंने शॉपिंग की थी और कुछ पैसे बचा भी लिए थे। बता दें कि बुमराह भारत के लिए अबतक 21 टेस्ट, 114 वनडे और 43 टी-20 मैच खेल चुके हैं। इससे पहले एक इंटरव्यू के दौरान मेरठ में क्रिकेट अकदमी खोलने की इच्छा जताई थी। उन्होंने कहा था, ''मैं मेरठ में एक अकादमी खोलना चाहता हूं, क्योंकि इसने मुझे बहुत कुछ दिया है। मैं बस इसे वहां के लोगों को वापस देना चाहता हूं। यह कुछ ऐसा है, जो मैं निश्चित रूप से करने जा रहा हूं।''

Story first published: Monday, July 13, 2020, 15:52 [IST]
Other articles published on Jul 13, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+