Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

2011 विश्वकप के 10 साल, वीरेंद्र सहवाग ने इस तरह से किया इस ऐतिहासिक दिन को याद

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट के इतिहास में 2 अप्रैल की तारीख बेहद खास है। आज से 10 साल पहले इसी दिन भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर से विश्वकप का खिताब अपने नाम किया। 28 साल के सूखे के बाद भारतीय टीम ने 2 अप्रैल 2011 को वनडे विश्वकप का खिताब जीतकर देशभर के करोड़ो लोगों को खुशी का एक और मौका दिया। महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में भारतीय टीम ने आज के ही दिन श्रीलंका की टीम को फाइनल मुकाबले में 6 विकेट से मात देकर विश्व कप के खिताब को अपने नाम किया था।

भारतीय टीम की इस जबरदस्त जीत को याद करते हुए टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी ट्वीट किया है। वीरेंद्र सहवाग ने ट्विटर पर इस विश्वकप की जीत की एक तस्वीर को साझा किया और इस पल को अपने जीवन का सबसे यादगार पल बताया है। बता दें कि 2011 के विश्वकप में वीरेंद्र सहवाग ने तकरीबन हर मैच में जबरदस्त प्रदर्शन किया और तकरीबन हर मैच में उन्होंने पारी की शुरुआत बाउंड्री से की थी। हालांकि फाइनल मुकाबले में सहवाग कुछ खास नहीं कर सके थे और लसिथ मलिंगा ने उन्हें अपनी दूसरी ही गेंद पर शिकार बना लिया था। सहवाग के बाद मलिंगा ने सचिन को भी पवेलियन भेज दिया। लेकिन दबाव में भी गौतम गंभीर ने 97 रनों की जबरदस्त पारी खेली और टीम इंडिया को जीत के करीब पहुंचाया जिसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने छक्के के साथ टीम इंडिया को विश्वकप जिताया।

नुवान कुलसेकरा की गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी ने जिस तरह से छक्का लगाया वो पल भारतीय क्रिकेट के इतिहास में यादगार बन गया। उस जबरदस्त छक्के की भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक अलग जगह है।1983 के बाद इस पल को देश में क्रिकेट जगत का सबसे अहम पल माना जाता है। विश्वकप के पहले मुकाबले में सहवाग ने विस्फोटक बल्लेबाजी की और उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 175 रनों की तूफानी पारी खेली। सहवाग का 175 रनों का स्कोर 2011 के विश्वकप का सबसे बड़ा स्कोर बना।

Story first published: Friday, April 2, 2021, 11:22 [IST]
Other articles published on Apr 2, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+