सानिया का छाया रहा जलवा
मोहाली.08 नवमबर. वार्त. भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा भारत और पाकिस्तान के बीच दूसरा एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच देखने के लिये स्टेडियम में मौजूद थी1वह पहली बार भारत और पाकिस्तान के बीच कोयी क्रिकेट मैच देख रही थीं1 स्टेडियम के लेवल .दो के एक बाक्स में बैठी सानिया मीडिया से बचती रही1 पाप सचिन के शाट पर खुश हुये उनके बच्चे.. सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजलि . पुत्र अर्जुन और पुत्री सारा भी मैच देखने के लिये स्टेडियम में थे1 कडी सुरक्षा में बैठे सचिन परिवार ने मास्टर ब्लास्टर के हर अच्छे शाट पर तालियां बजा कर खुशी का इजहार किया 1 आखिर सचिन ने परिवार और दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुये बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन जो किया1 पाकिस्तान के 122 दर्शक पहुंचे.. स्टेडियम में पाकिस्तान से आये 122 दर्शकों ने अपनी टीम की हौसला अफजाई की1 पाकिस्तान में हालांकि मैच की 144 टिकटें बिकी थी लेकिन पहुंचे केवल 122 दर्शक1 दोनों टीमों से मिले बादल.. पंजाब क्रिकेट संघ.पीसीए. की आयोजन समिति के चेयरमैन होने के नाते पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने मैच से पूर्व मैदान में दोनों टीामें के खिलाडियों से हाथ मिलाकर उनका स्वागत किया1 उनके साथ इस मौके पर उनके सांसद पुत्र सुखबीर सिंह बादल और पीसीए के अधिकारी भी थे1 बादल पिता पुत्र ने इस दौरान दोनों टीमों के साथ अलग अलग से ग्रुप फोटो भी खिंचवाये1 मैदान में तीन बडी वीडियो स्क्रीन... दर्शकों को मैच का पूरा लुत्फ मुहैया कराने के लिये पीसीए ने मैदानमें इस बार तीन बडी वीडियो स्क्रीन स्थापित की थीं तथा इन पर मनोरंजन के अलावा मैदान में होने वाली हर खास घटना के रिप्ले की व्यवस्था थी
रमेश.राज.राणा185
वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications