5वे ODI में भारतीय महिला टीम को मिली हार, दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज 4-1 से जीती
लखनऊ। दक्षिण अफ्रीका और भारत की महिला टीम के बीच पांचवे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने मैच को 5 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही पांच वनडे मैचों की सीरीज को दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 4-1 से जीत दर्ज की है। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया सिर्फ 188 रन बना सकी। 189 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने मैच को 5 विकेट से जीत लिया।
भारतीय पारी की बात करें तो कप्तान मिताली राज ने सर्वाधिक 79 रनों की नाबाद पारी खेली। मिताली राज ने 104 गेंदों का सामना करते हुए 79 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और एक छक्का लगाया। मिताली राज के अलावा हरमनप्रती कौर ने 30 रनों की पारी खेली, लेकिन चोटिल होने की वजह से वह रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गईं। दक्षिण अफ्रीका की ओर से एनडी क्लर्क ने 10 ओवर में 35 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किया। जबकि शांगसे और एनी बोश सेखूखुने ने 2-2 विकेट अपने नाम किया।
भारत के 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई। महज एक रन के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका का पहला विकेट गिर गया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से मिगनोन डू प्रीज ने 57 रन, एनी बोश ने 58 रन और मेरिजेन कैप ने 36 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 5 विकेट गंवाकर 49वें ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया है। इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज को 4-1 से अपने नाम कर लिया है। सीरीज में पहले मैच में जीत दर्ज करने के बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम ने लगातार चार मैचों में जीत दर्ज की।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
