IPL में 36 लोग कोरोना संक्रमित, BCCI-RCB ने और सख्त किया बायो-बबल
नई दिल्ली। आईपीएल 2021 के सीजन की शुरुआत की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। आईपीएल का पहला मुकाबला आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच कल यानि 9 अप्रैल को खेला जाएगा। लेकिन जिस तरह से देश में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं उसने बीसीसीआई की चिंता को जरूर बढ़ा दिया है। हर रोज बीसीसीआई कोरोना प्रोटोकॉल को जटिल बना रहा है ताकि किसी भी तरह से खिलाड़ियों और आईपीएल के आयोजन में से जुड़े लोग संक्रमण से दूर रहे। अभी तक आईपीएल में कुल 36 लोग जिसमे 4 क्रिकेटर भी शामिल हैं कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इस बीच रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई अब और बायो बबल इंटेग्रिटी अधिकारियों की तैनाती कर रहा है।
BCCI ने सख्त किया प्रोटोकॉल
मुंबई में कोरोना के सबसे अधिक मामले हैं, ऐसे में स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बीसीसीआई ने मुंबई के ग्राउंड स्टाफ को मैदान से बाहर जाने पर रोक लगा दी है। किसी भी ग्राउंड स्टाफ को मैदान से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा, इन सभी लोगों को स्टेडियम में ही ठहराया जाएगा और उनके लिए जरूरी इंतजाम किए जाएंगे। बता दें कि आरसीबी और मुंबई इंडियंस के पहले मुकाबले से पहले आरसीबी के दो खिलाड़ी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। टीम में पहले देवदत्त पडिक्कल और फिर डेनियल सैम्स कोरोना संक्रमित हुए थे। जिसकी वजह से आरसीबी की टीम कोरोना को लेकर अधिक सतर्कता बरत रही है।
आरसीबी ने मुश्किल किया बायो बबल
आरसीबी के सूत्र ने बताया कि हम सख्त बायो बबल में हैं, लेकिन जिस तरह से हमारे दो खिलाड़ी कोरोना संक्रमित हए हैं उसके बाद और भी सख्त बायो बबल का पालन किया जा रहा है। खिलाड़ियों पर नजर रखने के लिए अलग से एक व्यक्ति की तैनाती की गई है जो उन लोगों पर नजर रखेगा कि बायो बबल का उल्लंघन नहीं हो। पहले कमरों को एक बार सैनेटाइज किया जा रहा था लेकिन अब दिन में दो बार कमरों को सैनेटाइज किया जा रहा है। आरसीबी के कुक और स्टाफ मेंबर भी होटल में ही ठहरे हैं, लिफ्ट का इस्तेमाल सिर्फ हमारे लिए किया जा रहा है और वो सिर्फ 3 फ्लोर पर ही उपलब्ध है। हर दिन सामान को बदला जा रहा है। बतौर खिलाड़ी हम ऐहतियात बरत रहे हैं लेकिन चिंतित नहीं हैं क्योंकि हम बायो बबल में रह रहे हैं।
टेस्टिंग बढ़ाई गई
आरसीबी में जो नए सदस्य शामिल हो रहे हैं उनको लेकर भी खास सावधानी बरती जा रही है। लोगों का तीन बार टेस्ट किया जा रहा है, पहले जब वह आते हैं, उसके बाद दूसरी बार तीसरे दिन और सातवे दिन कोरोना का टेस्ट किया जा रहा है। इसके बाद खिलाड़ी हर पांचवे दिन टेस्ट करा रहे हैं। हमे जानकारी मिली है कि खिलाड़ियों का टेस्ट आने वाले दिनों में हर तीसरे दिन कराया जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
