Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

LPL 2020: लीग को बीच में छोड़ पाकिस्तान लौटे शाहिद अफरीदी, जानें क्या है कारण

LPL: Shahid Afridi का खुलासा, Personal Emergency की वजह से Tournament को छोड़ना पड़ा | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की ओर से इस समय लंका प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 5 टीमें खेल रही हैं। वहीं एलपीएल में गाले ग्लैडिएटर्स की टीम के लिये एक बुरी खबर सामने आ रही है जिससे इस टीम को बड़ा झटका लग सकता है। गाले ग्लैडिएटर्स की टीम की कमान पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी शाहिद अफरीदी को सौंपी गई है, जिन्होंने टूर्नामेंट को बीच में छोड़कर वापस पाकिस्तान लौटने का फैसला किया है।

शाहिद अफरीदी ने इसको लेकर एक ट्वीट किया और बताया कि उन्हें निजी कारणों के चलते एलपीएल को बीच में छोड़कर वापस पाकिस्तान लौटना पड़ेगा। हालांकि अगर सब ठीक रहता है तो वो एलपीएल में वापस लौटकर अपनी टीम से जुड़ेंगे।

और पढ़ें: NZ vs WI: हैमिल्टन टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड ने विंडीज पर बनाया दबदबा, शतक की ओर विलियम्सन

उन्होंने लिखा,'पर्सनल इमरजेंसी के चलते मुझे एलपीएल को बीच में छोड़कर वापस घर जाना पड़ा है, चीजें ठीक होते ही मैं वापस एलपीएल में अपनी टीम से जुड़ने लौटूंगा। ऑल द बेस्ट।'

इस बीच लंका प्रीमियर लीग के आधिकारिक सूत्रों ने साफ किया है कि शाहिद अफरीदी की बेटी की तबियत खराब है और वह इस समय अस्पताल में भर्ती हैं, जिसके चलते उन्हें वापस लौटना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि शाहिद अफरीदी इससे पहले तब भी सुर्खियों में आये थे जब इस लीग में भाग लेने के लिये अपनी फ्लाइट को मिस कर दी थी और देरी से जुड़े थे।

गौरतलब है कि एलपीएल में शाहिद अफरीदी की टीम को अभी तक अपनी पहली जीत की तलाश है। उसने अपने अब तक खेले गये तीनों मैचों में हार का सामना किया है और अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर है।

और पढ़ें: AUS vs IND: जडेजा ने धोनी को दिया पांड्या के साथ ऐतिहासिक साझेदारी का क्रेडिट, जानें क्या बोले

आपको बता दें कि अगर शाहिद अफरीदी टूर्नामेंट में वापसी करते हैं तो उन्हें क्वारंटीन में रहना पड़ सकता है, हालांकि पहले कोरोना वायरस से संक्रमित रहने के चलते उनके शरीर में एंटी बॉडीज मिली थी जिसकी वजह से ही उन्हें 7 दिन के बजाय 3 दिन के लिये ही क्वारंटीन किया जा सकता है।

Story first published: Thursday, December 3, 2020, 18:35 [IST]
Other articles published on Dec 3, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+