IND vs AUS: SCG में फिर फ्लॉप हुए विराट कोहली, ऐसे हैं पिछली 5 पारियों के आंकड़े
नई दिल्लीः भारतीय कप्तान विराट कोहली का फॉर्म पिछले कुछ अरसे से काफी औसत रहा है। उनमें पहले वाली बात दिखाई नहीं दे रही है। इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड दौरे पर गई भारतीय टीम पर कोहली का फॉर्म लड़खड़ाना शुरू हुआ जो बाद में आईपीएल में भी जारी रहा और अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान भी वे कुछ खास नहीं कर पाए हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम का ऑस्ट्रेलियाई दौरा आज से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में शुरू हो चुका है। लेकिन इस वनडे मुकाबले में टीम इंडिया की हालत फिलहाल पतली है और 375 रनों के भारी-भरकम लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने अपने टॉप तीन विकेट जल्द गंवा दिए, जिसमें विराट कोहली का बहुमूल्य विकेट भी शामिल है।
कोहली ने आते ही कुछ तेजी दिखाई लेकिन इसी दौरान एडम जांपा ने उनका आसान सा कैच छोड़ दिया जिसका बाद में कोहली फायदा नहीं उठा सके। कोहली ने 27 गेंदों पर 21 रनों की पारी खेली और हेजलवुड की गेंद पर फिंच को कैच थमा बैठे।
बात केवल कोहली की खराब फॉर्म की नहीं है, वे सिडनी के मैदान पर जबरदस्त संघर्ष करते हुए नजर आए हैं। उन्होंने इस मैदान पर अपनी पिछली चार पारियों में नाबाद 3, 1, 8 और 3 रन बनाए हैं।
कुल मिलाकर उनका संघर्ष का आंकड़ा सिडनी में इस प्रकार है-
21(27)
3*(9)
1(13)
8(11)
3(8)
जहां तक ऑस्ट्रेलिया टीम की बात है तो उसने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया। डेविड वार्नर और फिंच ने कमाल की शतकीय साझेदारी की और वार्नर ने अर्धशतक लगाया। बाद में फिंच ने भी शतक लगाया। लेकिन यह स्टीव स्मिथ की 62 गेंदों पर तूफानी पारी थी जिसने कंगारूओं को टॉप गियर में पहुंचा दिया। इसके अलावा मैक्सवेल ने भी 19 गेंदों पर 45 रनों की पारी खेली।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
