कोरोना से 34 वर्षीय बॉडी बिल्डर जगदीश लाड की भी माैत
मुंबई: कोरोना विस्फोट में कई लोगों की जान जा रही है। कोरोना की दूसरी लहर में, युवा लोगों की मृत्यु दर में वृद्धि हुई है। इस बीच बुरी खबर सामने आई है कि कोरोना से बॉडी बिल्डर जगदीश लाड की भी माैत हो गई है। जगदीश लाड मात्र 34 वर्ष के थे। जगदीश के जाने से लाड परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
कुछ दिनों पहले जगदीश का कोरोना हुआ था। उनका गुजरात के बड़ौदा में इलाज चल रहा है। यहां ही उन्होंने अंतिम सांस ली। अगर जगदशी जैसे मजबूत युवा को कोरोना अपनी चपेट में ले सकता है तो फिर कोई भी व्यक्ति इस बीमारी को हल्के में नहीं ले सकता। ऐसे में लोगों को गंभीरता से सोचने का समय है ताकि महामारी से बचा जा सके।
जगदीश लाड नवी मुंबई में रह रहे थे। उन्होंने पिछले साल गुजरात के बड़ौदा में एक जिम शुरू किया था। इसलिए वह वहां रहा करते थे। जगदीश को बचपन से ही बॉडीबिल्डिंग का शौक रहा था। इसलिए, विशाल बॉडी वाले जगदीश ने महाराष्ट्र में कई प्रतियोगिताओं में जीत हासिल की।
जगदीश के जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि यह थी कि उन्होंने प्रतिष्ठित मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीते थे। यही नहीं, उन्होंने मुंबई में विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। महाराष्ट्र बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन और मुंबई एसोसिएशन ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
बता दें कि दुनियाभर के करीब 40 फीसदी केस हर दिन भारत में ही दर्ज किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 386,452 नए कोरोना के मरीज सामने आए हैं और 3498 संक्रमितों को जान से हाथ गंवाना पड़ा है। हालांकि 2,97,540 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। इससे पहले बुधवार को देश में 379,257 मामले आए थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
