Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ODI में नंबर-1 टीम बनने से महज दो जीत दूर टीम इंडिया

पुणे। इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने जीत के साथ शुरुआत की। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम दूसरे वनडे मुकाबले में बुलंद हौसलों के साथ मैदान में उतरेगी। अगर टीम इंडिया इस सीरीज में 3-0 से जीत दर्ज करती है तो वनडे क्रिकेट में नंबर 1 पर पहुंच जाएगी। लिहाजा भारतीय टीम अगले दोनों ही वनडे मुकाबलों में जीत दर्ज करके आईसीसी की वनडे रैंकिंग में पहले पायदान पर पहुंचने के इरादे से मैदान में उतरेगी। अहम बात यह है कि भारत और इंग्लैंड दोनों ही टीमें अपने खिलाड़ियों के चोटिल होने की समस्या से जूझ रही हैं। पहले वनडे में श्रेयस अय्यर चोटिल होकर वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन और सैम बिलिंग्स भी चोटिल हैं।

हालांकि श्रेयस अय्यर की कमी टीम इंडिया को बहुत अधिक नहीं खलेगी क्योंकि टीम इंडिया की बेंच स्ट्रेंथ जबरदस्त है लेकिन इंग्लैंड को इयोन मोर्गन और सैम बिलिंग्स की कमी जरूर खलेगी। इंग्लैंड और भारत की टीमें ओडीआई में नंबर-1 की रैंक के लिए मैदान में एक दूसरे के सामने होंगी। मौजूदा समय में अंक तालिका की बात करें तो इंग्लैंड की टीम 122 अंकों के साथ पहले पायदान पर है जबकि भारत की टीम 118 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं न्यूजीलैंड की टीम 117 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर है।

टी-20 में नंबर वन बनने से चूकी कप्तान कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया वनडे में नंबर-1 पर पहुंचने की कोशिश जरूर करेगी। टीम इंडिया के पास वनडे में नंबर-1 पर पहुंचने का सुनहरा अवसर है। लिहाजा दूसरे वनडे में जीत के साथ टीम इंडिया नंबर-1 की पोजीशन के एक कदम और करीब पहुंच जाएगी। अगर भारतीय टीम अगले दोनों वनडे मैच में जीत दर्ज करती है तो उसके कुल अंक 120 हो जाएंगे और भारतीय टीम आईसीसी वनडे की रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच जाएगी। जबकि इंग्लैंड की टीम 119 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच जाएगी। भारत और इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा वनडे मैच 26 मार्च को तो तीसरा वनडे 28 मार्च को खेला जाएगा। दोनों मुकाबले पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम में खेले जाएंगे।

Story first published: Thursday, March 25, 2021, 18:12 [IST]
Other articles published on Mar 25, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+