अजीत आगरकर ने इस खिलाड़ी को बताया KKR का भविष्य है, लगातार फेल होने के बाद मिलना चाहिए मौका
मुंबई। टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत आगरकर ने राजस्थान रॉयल्श के खिलाफ केकेआर के मुकाबले से पहले इयोन मोर्गन की टीम को सलाह दी है कि वह अपने सलामी बल्लेबाजों की जोड़े के साथ छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। आगरकर ने कहा कि केकेआर को शुबमन गिल और नीतीश राणा के साथ ही बल्लेबाजी की शुरुआत करनी चाहिए और सुनील नरेन को सलामी बल्लेबाजी के लिए नहीं उतारना चाहिए। बता दें कि इयोन मोर्गन की अगुवाई में केकेआर की टीम लगातार तीन मैच हार चुकी है, पहले मैच में जीत दर्ज करने के बाद केकेआर की टीम एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी है।

ओपनिंग पेयर में बदलाव की जरूरत नहीं
जिस तरह से लगातार तीन मैच में केकेआर की टीम को हार का मुंह देखना पड़ा हैउसके बाद माना जा रहा है कि केकेआर की टीम ओपनिंग पेयर में बदलाव कर सकती है और शुबमन गिल की जगह सुनील नरेन के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत कर सकती है। बता दें कि गिल ने पिछली चार पारियों में सिर्फ 69 रन बनाए हैं। ऐसे में गिल की जगह केकेआर की टीम सुनील नरेन को नीतीश राणा के साथ बैटिंग की शुरुआत के लिए उतार सकती है। फिलहाल केकेआर की टीम प्वाइंट टेबल पर 7वे पायदान पर है, जबकि राजस्थान रॉयल्स की टीम अंक तालिका में आखिरी पायदान पर है।

शुबमन गिल को बताया केकेआर का भविष्य
अजीत आगरकर का मानना है कि अभी तक गिल अपने बैट से कुछ खास नहीं कर सके हैं, वह जबरदस्त बल्लेबाज हैं और केकेआर का भविष्य हैं, लिहाजा उनकी जगह सुनील नरेन को ओपनिंग में नहीं भेजना चाहिए। सुनीन नरेन ने इस सीजन में अपना सिर्फ एक मैच खेला है और नंबर 5 पर बल्लेबाजी के लिए आए थे और सिर्फ 4 रन बना पाए थे। आपको नरेन को ओपन करने के लिए भेजने की जरूरत नहीं है। केकेआर के पास दो अच्छे खिलाड़ी हैं। शुबमन गिल ठीक हैं, उन्हें रन बनाने की जरूरत है। चेन्नई के खिलाफ मैच में वह अच्छे लग रहे थे, उसके बाद से वह अच्छा नहीं कर पाए हैं। वह बेहतरीन खिलाड़ी हैं और केकेआर का भविष्य हैं। अगर आप उनकी जगह चार मैच के बाद किसी और को टीम में मौका देते हैं तो आप टीम की मदद नहीं कर सकते हैं।

नीतीश राणा अच्छा कर रहे हैं
नीतीश राणा की तारीफ करते हुए सुनील नरेन ने कहा कि अभी तक उनके लिए आईपीएल अच्छा गुजरा है, लिहाजा मुझे नहीं लगता है कि केकेआर की टीम को ओपनिंग में कोई बदलाव करना चाहिए। बदलाव का विकल्प हमेशा बना रहता है, नरेन का विकल्प हमेशा ही रहता है, लेकिन मेरी राय में अगर सुनील नरेन अच्छा करते हैं तो केकेआर के लिए अच्छा है। बतौर टीम केकेआर को अच्छा करने की जरूरत है। केकेआर को बेहतर करने की जरूरत है, बतौर टीम केकेआर को अच्छा करने की जरूरत है। टॉप ऑर्डर में एक खिलाड़ी को बदलने से मेरे खयाल से टीम में कोई खास फर्क पड़ने वाला नही है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
