इंग्लैंड टीम ने पलटा क्रिकेट का मौसम, दिग्गज करने लगे हैं भविष्यवाणी बदलने पर विचार
नई दिल्लीः भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को उसके पखवाड़े में रौंदकर आई और दुनिया ने उसके लिए पलके बिछा दी। इसी बीच इंग्लैंड ने श्रीलंका में जीत दर्ज की और लोगों ने कहा- 'बहुत अच्छे लेकिन अब भारत के खिलाफ खेलना है। असली मुकाबला वहीं होगा।'
इंग्लैंड एक लो-प्रोफाइल लिए भारत आया और टीम इंडिया अपने पुराने कप्तान के साथ और भी विराट होकर खेलने की और देख रही थी। तब भविष्यवाणी की गई थी कि इंग्लैंड 3-1 से तो हार ही जाएगा। दिग्गजों ने ऑस्ट्रेलिया में भारत का परिणाम देखकर इंग्लैंड को कहा- 'अरे खुद पर तरस खाओ, भारत के खिलाफ अपनी बेस्ट टीम चुनो।' संभावनाएं और जनभावनाएं यही थी।
लेकिन खेल जिंदगी की तरह है, कब पलट जाए कोई नहीं जानता। इंग्लैंड ने पहली ही पारी चेन्नई में खेली है और उसमें ही 500 प्लस का स्कोर टांगकर दिग्गजों को उलटांग कर दिया है। अब क्रिकेट पंडित थोड़ा ठहरकर भविष्यवाणी करना चाहते हैं।
पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन भी कह रहे हैं कि भई अब तो मुझे भी अपनी भविष्यवाणी बदलने पर विचार करना पड़ेगा।
माइकल वॉन ने ट्वीट किया है और कहा है कि जडेजा के बिना इंग्लैड पर इतनी आसानी से काबू नहीं पाया जा सकता है। उन्होंने लिखा-
"लगता है मुझे अपनी भविष्यवाणी बदलने की जरूरत है! भारत यहां जडेजा के बिना इंग्लैंड को ही फायदा दे रहा है, साथ ही इंग्लैंड की टीम भी बहुत उच्च गुणवत्ता का टेस्ट क्रिकेट खेल रही है।"
रविंद्र जडेजा को सिडनी टेस्ट के दौरान अंगूठे पर चोट लगी थी। उसके बाद पता चला कि अंगूठा ही जगह से उखड़ गया। अब वे इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआत दो टेस्टों से बाहर हो चुके हैं। बाद के दो टेस्ट में ही शायद ही उनकी वापसी हो क्योंकि रिकवरी में समय लग सकता है। जडेजा के बिना अक्षर पटेल टीम में आए थे लेकिन वे भी चोटिल होकर बाहर हो गए। भारत ने शाहबाज नदीम को खिलाया और वह उतने असरदार नहीं साबित हो सके।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

