For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

जानिए सेक्स से क्यों जोड़ा गया विश्व शतरंज चैंपियनशिप का लोगो, विश्वनाथन आनंद ने भी कसा तंज

नई दिल्ली। शतरंज का खेल हमेशा पाक साफ रहा है। बहुत कम बार ऐसा हुआ है जब इससे जुड़ा कोई विवाद सामने आया हो लेकिन इस बार दिमाग का ये खेल विवादों में है। दरअसल इस खेल को ग्लैमर से जोड़ने के कई प्रयास हुए लेकिन सफल नहीं हो पाए। अब इसे जाने अनजाने में सेक्स से जोड़ा गया है ताकि इस खेल को भी ज्यादा से ज्यादा पब्लिसिटी मिल सके।

हाल ही में विश्व शतरंज चैंपियनशिप का लोगो जारी किया गया है जिसमें कामसूत्र पोजीशन तो दिखाया गया है। इस तस्वीर को लेकर पूरी दुनिया में तीखी प्रतिक्रिया हुई है। कई ग्रैंड मास्टर इसके खिलाफ ट्वीट करके अपनी नाराजगी जता रहे हैं।

लोगो में देखा जा सकता है कि दो शरीरों को एक-दूसरे से लिपटे हुए हैं और बीच में चेस बोर्ड रखा हुआ है। इस विवाद पर दिग्गज भारतीय विश्वनाथन आनंद ने भी तंज कसा है। उन्होंने ईएसपीएन से बीतचीत में कहा कि अगर आप इस पोजीशन में हैं, तो सैंटा की गुडलिस्ट का हिस्सा मानिए खुद को।

आनंद ने तस्वीर में शतरंज से जुड़े हिस्से पर आपत्ति भी जताई है। आनंद ने ईएसपीएन से कहा है कि एक शतरंज का खिलाड़ी होने के नाते मैं चाहता हूं कि बोर्ड 8X8 का हो जबकि लोगो में दिख रहे शतरंज बोर्ड का साइज 6X6 दिख रहा है। वर्ल्ड चेस अगले साल 11 से 30 नवंबर तक लंदन में होना है।

इसमें वर्ल्ड चैंपियन मैगनस कार्लसन और चैलेंजर के बीच मुकाबला होगा। चैलेंजर का फैसला मार्च में होने वाले कैंडीडेट्स टूर्नामेंट से होगा।

Story first published: Thursday, December 21, 2017, 13:10 [IST]
Other articles published on Dec 21, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+