नई दिल्ली। हॉकी के बाद अब महिला वेटलिफ्टिंग यानी भारोत्तोलन में महिला खिलाड़ियों के यौन शोषण का खुलासा हुआ है। प्रशासन ने इसे भी गंभीरता से लेते हुए वेटलिफ्टिंग के कोच को निलंबित कर दिया और जांच के निर्देश जारी कर दिए हैं।
एक हिन्दी टेलीविजन चैनल पर वेटलिफ्टिंग में यौन शोषण का खुलासा रविवार की सुबह हुआ, जिसके तुरंत बाद कोच रमेश मल्होत्रा को निलंबित कर दिया गया है। खास बात यह है कि ओलिंपिक पदक विजेता कर्णम मल्लेश्वरी ने ये गंभीर आरोप लगाए हैं।
क्लिक करें- सेक्स स्कैंडल से जुड़ी अन्य खबरें
मल्लेश्वरी ने कहा कि साई के बेंगलुरू सेंटर में एक कोच पिछले 10 साल से जूनियर खिलाड़ियों का यौन शोषण कर रहा है। बहुत सी लड़कियां ऐसे मामलों में चुप रहती हैं। उन्हें डर रहता है कि कहीं उन्हें टीम से बाहर न कर दिया जाए। जब तक हम ऐसे लोगों का विरोध नहीं करेंगे, इस बुराई को खेल से दूर नहीं कर सकते।
इन आरोपों के बाद भारतीय वेटलिफ्टर फेडरेशन ने मल्होत्रा को निलंबित करते हुए तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है। उधर मल्होत्रा ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है। मल्होत्रा ने बातों-बातों में यह तक कह दिया कि वो फंसे तो वेटलिफ्टिंग से जुड़े कई बड़े लोगों के कारनामों का खुलासा कर देंगे। इसके अलावा