#Sexual Harassment: सरदार सिंह को क्लीन चीट, महिला ने पुलिस पर मढ़ा आरोप

नई दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह के लिए राहत की खबर है क्योंकि उन पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर पंजाब पुलिस ने उन्हें क्लीन चिट दे दी है।

मालूम हो कि सरदार सिंह पर विदेशी मूल की उनकी तथाकथित महिला मित्र ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था और कहा था कि सरदार सिंह ने उसके साथ शादी भी रचाई थी लेकिन अब वो मुकर गये हैं।

आरोप लगाने वाली महिला खुद पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी महिला खिलाड़ी है। सरदार सिंह को क्लीन चिट मिलने के बाद महिला ने सोमवार को चंडीगढ़ में अपनी वकील के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की और पुलिस पर ही सरदार सिंह को बचाने का आरोप लगा दिया है।

मालूम हो कि सरदार सिंह ने ये जरूर कहा था कि मेरी उस महिला से अच्छी दोस्ती थी बस लेकिन इससे ज्यादा कुछ नहीं। शादी की बातें वो ही किया करती थीं और जब मैंने इस बात से इंकार कर दिया तो उन्हें बुरा लग गया और उ्न्होंने ये सारा रायता फैला दिया।

Story first published: Tuesday, May 10, 2016, 12:43 [IST]
Other articles published on May 10, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+