IPL में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा तो आदिल रशीद ने कही ये बात
नई दिल्ली। इंग्लैंड के दिग्गज स्पिन गेंदबाज आदिल रशीद ने आईपीएल में किसी भी टीम द्वारा नहीं खरीदे जाने पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा मैं इस बात को लेकर निराश नहीं हूं क्योंकि मैं उम्मीद नहीं कर रहा था कि नीलामी में मुझे कोई टीम खरीदेगी। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय करियर में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद आदिल रशीद को आईपीएल में कभी भी किसी टीम ने नहीं खरीदा है। इसपर रशीद ने कहा कि मैं निराश नहीं हूं, मुझे पता है कि भारत में कई स्पिनर हैं, भारत अपने खुद के स्पिन गेंदबाज लेगा, लिहाजा मैं इस बात की उम्मीद नहीं कर रहा था कि मुझे आईपीएल में कोई फ्रेंचाइजी खरीदेगी।
भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में नई गेंद से गेंदबाजी करने को लेकर रशीद ने कहा कि नई गेंद से गेंदबाजी करना मेरे लिए नया अनुभव है। आखिरी बार मैंने यॉर्कशायर के खिलाफ तकरीबन एक दशक पहले नई गेंद से गेंदबाजी की थी, लेकिन अब मैं नई गेंद से गेंदबाजी करने का अभ्यास कर रहा हूं। उम्मीद है कि किसी भी परिस्थिति में मैं गेंदबाजी कर सकता हूं, फिर चाहे पहले छह ओवर हों या फिर मिडल ऑर्डर में, मैं हमेशा मेहनत करने और खुद को बेहतर करने की कोशिश करता हूं।
कंधे की चोट से उबरने के बाद राशिद ने कहा कि अभी फिलहाल मैं टेस्ट क्रिकेट या एशेज के बारे में नहीं सोच रह हूं, इस साल वर्ल्ड कप है और इससे पहले काफी क्रिकेट खेली जानी है, देखते हैं कैसा रहता है। फिलहाल मैं व्हाइट बॉल गेम पर ध्यान दे रहा हूं। टी-20 विश्व कप को लेकर रशीद ने कहा कि हमे खुद पर पूरा भरोसा है, हमे अपनी ताकत पर रोसा करना होगा और उसे लगातार बेहतर करना होगा, हमारे पास विश्वकप जीतने का पूरा मौका है। बता दें कि टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला जीतने के बाद इंग्लैंड की टीम सीरीज में 1-0 से आगे है। सीरीज का दूसरा मुकाबला आज (14 मार्च) को खेला जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
