Tokyo Olympics: लवलीना के बाद पूजा रानी का कमाल, मेडल से केवल एक जीत दूर
टोक्योः भारत की पूजा रानी 75 किग्रा भार वर्ग में भारत की चुनौती पेश करने के लिए राउंड ऑफ 16 मुकाबले में खेलने उतरीं। उन्होंने इस मुकाबले में शानदार खेल दिखाते हुए अल्जीरिया की इचरक चैब को 5-0 से मात देकर क्वार्टरफाइनल में जगह दिला दी। अब वे लवलीना की तरह मेडल जीत से केवल एक जीत दूर हैं।
30 साल की भारत की अनुभवी मुक्केबाज पूजा रानी मुस्कराती हुईं रिंग में आई। 20 साल की अल्जीरिया की बॉक्सर ने शुरुआती ही अटैक से की और पूजा ने डिफेंस करते हुए अपना बचाव किया। उन्होंने जोश पर होश को तवज्जो दी और शुरुआती क्षणों में ही ऐसा मौका आया जब इचरक चैब रिंग में लड़खड़ाती हुई दिखाई दीं। पूजा ने पहले राउंड में वन-टू का कॉम्बिनेशन ही अधिक दिखाया। पहले राउंड के बाद पूजा ने अपनी प्रतिद्वंदी पर लीड ले ली।
दूसरा दौर दोनों ही बॉक्सर के एक दूसरे पर अटैक के साथ शुरू हुआ। पूजा ने जल्द ही लय हासिल कर ली और लेफ्ट और राइट हुक का शानदार संयोजन दिखाया। उन्होंने डिफेंस करते हुए तुरंत अटैक किया और पूरे राउंड में चैब पर भारी पड़ती हुईं दिखाईं दी। इस राउंड के अंत तक आते-आते पूजा का आत्मविश्वास शानदार था। इस राउंड में भी पूजा ने सभी अंक बटोर लिए।
तीसरे राउंड में अल्जीरिया मुक्केबाज ने बहुत अधिक आक्रामकता दिखाई। कई बार मुकाबले के दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच उम्र का एक दशक का अंतर भी दिखा लेकिन अनुभवी पूजा ने बेहतरीन संयम के साथ अपना आधिपत्य कायम रखा। अंतिम क्षणों में पूजा और चैब दोनों रिंग में गिर गई और तुरंत उठ गईं। यह राउंड समाप्त होने के बाद चैब के चेहरे पर हताशा साफ देखी जा सकती थी और पांचों जजों ने पूजा के हक में फैसला सुना दिया।
भारतीय महिला बॉक्सिंग टीम में मैरी कॉम (51 किग्रा), सिमरनजीत कौर (60 किग्रा), लवलीना बोरगोहेन (69 किग्रा) और पूजा रानी (75 किग्रा) शामिल हैं। इससे पहले लवलीना बोर्गोहेन ने महिला वेल्टरवेट स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी और वे 30 जुलाई को अपने मुकाबले में उतरेंगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
