तेंदुलकर ने पवार को एसएमएस नहीं भेजा
नई दिल्ली, 8 जनवरीः सचिन तेंदुलकर ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष शरद पवार को एसएसएम भेजने से इंकार किया है. जिसके अनुसार उन्होंने हरभजन सिंह पर आईसीसी के प्रतिबंध को हटाये जाने तक आस्ट्रेलिया दौरे को रद्द करने का आग्रह किया था.बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि सचिन ने इस मामले पर पवार को कोई एसएमएस नहीं भेजा है. उसने इसकी पुष्टि के लिये फोन किया. मीडिया में कल आयी रिपोर्ट के अनुसार आस्ट्रेलियाई आलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स के आरोप के बाद हरभजन पर प्रतिबंध से चिंतित तेंदुलकर ने पवार को एसएमएस भेजकर आश्वस्त किया था कि यह ऑफ स्पिनर निर्दोष है.
साथ ही यहसुझाव दिया था कि उन पर से प्रतिबंध हटने के बाद ही भारत को तीसरा टेस्ट खेलना चाहिए. इस रिपोर्ट के अनुसार तेंदुलकर ने इस संदेश में पवार को कहा था हरभजन बेकसूर है और मैं आपको इसका भरोसा दिलाता हूं. इस संकट की घड़ी में बोर्ड को उसका साथ देना चाहिए. मेरा सुझाव है कि प्रतिबंध हटने के बाद ही हमें पर्थ में खेलना चाहिए.
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications