भारतीय टीम रहेगी व्यस्त, 2021 से लेकर 2023 तक का शैड्यूल आया सामने
नई दिल्ली। पिछले साल मार्च महीने तक कोरोनवायरस ने दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया था जिस कारण लाॅकडाउन किया गया। लाॅकडाउन के कारण ना सिर्फ लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हुआ था, बल्कि खेल जगत भी इससे प्रभावित हुआ था। सभी खेल रोक दिए गए थे, लेकिन अब खेल फिर से धीरे-धीरे पटरी पर लाैटा है। अब ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने हाल ही में 2021 से 2023 तक भारतीय टीम के लिए अगले दो वर्षों के लिए शैड्यूल की घोषणा की है।
जारी शैड्यूल के अनुसार, भारतीय टीम दो साल में काफी व्यस्त दिखेगी क्योंकि टीम इस बीच दो T20 और एक ODI विश्व कप भी खेलना है। इसके अलावा कई द्विपक्षीय सीरीज भी खेली जानी हैं। तो आइए अगले 2 वर्षों के लिए भारतीय टीम का शैड्यूल कैसा है-
फरवरी - मार्च 2021 - इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज
इंग्लैंड इस समय भारत के दौरे पर है और 4 टेस्ट, 5 टी 20 और 3 एकदिवसीय मैचों की सीरीज खेल रहा है
अप्रैल-मई 2021
- आईपीएल का 14वां सीजन इंग्लैंड के भारत दौरे के बाद शुरू होगा। यह सीजन अप्रैल-मई के बीच होने की संभावना है।
जून से जुलाई 2021 तक
-यदि भारत विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचता है, तो भारत को यह मैच खेलने के लिए इंग्लैंड जाना होगा। फाइनल जून में ऐतिहासिक लॉर्ड्स स्टेडियम में होगा।
-श्रीलंका बनाम भारत (3 वनडे, 5 टी 20)
-एशिया कप
जुलाई 2021
-जिंबाब्वे बनाम भारत (3 वनडे)
जुलाई से सितंबर 2021 तक
-इंग्लैंड बनाम भारत (5 टेस्ट)
अक्टूबर 2021
-भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (3 वनडे, 5 टी 20)
अक्टूबर से नवंबर 2021 तक
-टी20 विश्व कप (भारत में)
नवंबर से दिसंबर 2021
-भारत बनाम न्यूजीलैंड (2 टेस्ट, 3 टी 20)
-साउथ अफ्रीका बनाम भारत (3 टेस्ट, 3 टी 20)
2022 के लिए भारतीय टीम का शेड्यूल -
जनवरी से मार्च 2022
-भारत बनाम वेस्टइंडीज (3 वनडे, 3 टी 20)
-भारत बनाम श्रीलंका (3 टेस्ट, 3 टी 20)
अप्रैल से मई 2022 तक
आईपीएल 2022
जुलाई से अगस्त 2022 -
-भारत बनाम भारत (3 वनडे, 3 टी 20)
-भारत बनाम वेस्टइंडीज (3 वनडे, 3 टी 20)
सितंबर 2022
-एशिया कप
अक्टूबर से नवंबर 2022
-टी20 विश्व कप 2022 (ऑस्ट्रेलिया में)
नवंबर से दिसंबर 2022
-भारत बनाम बांग्लादेश (2 टेस्ट, 3 टी 20)
-भारत बनाम श्रीलंका (5 वनडे)
2023 के लिए भारतीय टीम का कार्यक्रम -
जनवरी 2023
-भारत बनाम न्यूजीलैंड (3 वनडे, 3 टी 20)
फरवरी से मार्च 2023
-भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (4 टेस्ट, 3 वनडे, 3 टी 20)
अप्रैल से मई 2023 तक
-आईपीएल 2023
अक्टूबर 2023
-एक विश्व कप
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
