शेयर बाजारों में गिरावट का रुख बरकरार
मुंबई, 16 अगस्तः लगातार पांच सप्ताह बढ़त में कारोबार करने के बाद इस सप्ताह शेयर बाजारों में गिरावट का रुख रहा। पिछले सप्ताह की तुलना में इस सप्ताह गुरुवार को बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' 443.64 अंक अर्थात 2.92 फीसदी गिरकर 14,724.18 पर बंद हुआ। शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छुट्टी होने के कारण शेयर बाजार बंद रहे।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' इस सप्ताह के दौरान 98.80 अंक अर्थात 2.18 फीसदी गिरकर 4,430.70 पर बंद हुआ।
पिछले सप्ताह के मुकाबले इस सप्ताह बीएसई का मिडकैप सूचकांक 63.55 अर्थात 1.07 फीसदी गिरकर 5,823.42 पर और स्मालकैप सूचकांक 71.30 अंक अथवा 0.99 फीसदी गिरकर 7,110.44 पर बंद हुआ।
दो अगस्त को समाप्त हुए सप्ताह में मुद्रास्फीति की दर बढ़कर 12.44 फीसदी हो गई हालांकि शेयर बाजारों में इसका कोई असर नहीं पड़ा क्योंकि आंकड़े शेयर बाजारों के बंद होने के बाद आए थे।
इस सप्ताह बाजार में 12.12 करोड़ डालर का विदेशी संस्थागत निवेश हुआ।
इससे पहले सोमवार को वैश्विक बाजारों की तर्ज पर सेंसेक्स 336.10 अंकों की बढ़त के साथ और निफ्टी 90.90 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ था।
मंगलवार को सेंसेक्स 291.79 अंक निफ्टी 68.15 अंक गिरकर बंद हुआ। बुधवार को भी बाजारों में गिरावट का रुख रहा और सेंसेक्स 119.01 और निफ्टी 23.2 अंक गिरकर बंद हुआ था।
इस सप्ताह के अंतिम कार्यकारी दिवस अर्थात गुरुवार को सेंसेक्स 368.94 अंक और निफ्टी 98.35 अंक गिरकर बंद हुए।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications