भारत की कोटला में लगातार सातवीं जीत
नयी दिल्ली 26 नवम्बर .वार्ता. भारत ने पाकिस्तान को पहले क्रिकेट टेस्ट के पांचवे और अंतिम दिन आज यहां फिरोजशाह कोटला में छह विकेट से पराजित कर इस मैदान पर अपनी लगातार सातवीं जीत हासिल की
भारत कोटला मैदान पर 1993 से अपराजित है और पिछले 14 वषोर्ं में अपने इस भाग्यशाली मैदान पर आस्ट्रेलिया. पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी टीमो को धूल चटाई है
भारत ने कोटला मैदान पर अब तक 29 टेस्ट खेले हैं जिनमें से उसने 10 जीते हैं. छह हारे हैं और 13 ड्रा रहे हैं1 भारत ने इस मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ पांच मैचों में से तीन जीते हैं और दो ड्रा रहे हैं
भारत ने पाकिस्तान को इस मैदान में पहली बार अक्टूबर 1952 में एक पारी और 70 रन से हराया था1 भारत और पाकिस्तान के बीच यहां फरवरी 1961 में खेला गया टेस्ट ड्रा रहा1 इसके 18 वर्ष बाद वहां दोनों टीमों के बीच दिसम्बर 1979 में हुआ टैस्ट भी ड्रा रहा1 इसके 20 वर्ष बाद फरवरी 1999 में कोटला में खेले गये टेस्ट में भारत ने पाकिस्तान को 212 रन से हराया1 भारत ने आज पाकिस्तान को छह विकेट से हराकर इस मैदान पर अपना जीत का शत प्रतिशत रिकार्ड बरकरार रखा
राजसुनील1509जारी वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications