Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Ind Vs Aus: रोहित शर्मा की वापसी से कंगारू टीम में हलचल, लॉयन बोले- हम चुनौती के लिए तैयार

Ind Vs Aus: टीम इंडिया में स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा की वापसी से टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं। इसकी वजह है कि जिस तह से के रोहित बल्लेबाज हैं वह अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख पलटने का माद्दा रखते हैं और इस बात से ऑस्ट्रेलिया की टीम भी वाकिफ है। रोहित की टीम में वापसी के बाद ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी गेंदबाज नाथन लॉयन ने कहा है कि उनकी टीम रोहित शर्मा का सामना करने के लिए तैयार हैं, उन्हें विश्वास है कि बाकी के दो टेस्ट मैच में वह रोहित के लिए तैयार हैं।

रोहित शर्मा के बारे में नाथन लॉयन ने कहा कि निसंदेह रोहित शर्मा मौजूदा समय के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं, लिहाजा हमारे गेंदबाजों के लिए यह मुश्किल चुनौती होंगे। टीम इंडिया को प्रेरित करने वाले वह बड़े खिलाड़ी हैं, लिहाजा यह देखना दिलचस्प होगा कि किसकी जगह पर उन्हें टीम में शामिल किया जाता है, हमारी रोहित के खिलाफ योजना तैयार है। हमे उम्मीद है कि हम उन्हें जल्दी ही पवेलियन भेजने में सफल होंगे। बता दें कि रोहित शर्मा की टीम में वापसी के बाद उन्हें टीम का उपकप्तान चुना गया है। बाकी के दो टेस्ट मैच में रोहित टीम के उपकप्तान होंगे। रोहित को चेतेश्वर पुजारा की जगह बाकी के दो टेस्ट के लिए उपकप्तान बनाया गया है।

माना जा रहा है कि रोहित शर्मा चेतेश्वर पुजारा के साथ टीम की सलामी बल्लेबाजी की कमान संभालेंगे। अपनी बैटिंग फॉर्म से जूझ रहे मयंक अग्रवाल या हनुमा विहारी को टीम से बाहर किया जा सकता है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों में रोहित का औसत 31 का है, लिहाजा कंगारू टीम के खिलाफ रोहित को अपनी बल्लेबाजी को साबित करना है। बता दें कि चार टेस्ट मैचों की सीरीज में एक-एक मैच जीतकर दोनों ही टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। लिहाजा तीसरे टेस्ट में दोनों ही टीमें लीड लेने के इरादे से मैदान में उतरेंगी।

Story first published: Monday, January 4, 2021, 16:14 [IST]
Other articles published on Jan 4, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+