For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

भारतीय स्विमसूट मॉडल ने ऑस्‍ट्रेलियाई बॉलर शॉन टेट को किया बोल्‍ड, रचाई शादी

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। इंडियन प्रिमियर लीग (आईपीएल) खेलते-खेलते ऑस्‍ट्रेलिया के तेज गेंदबाज शॉन टेट को भारत इतना पसंद आ गया कि उन्‍होंने भारत में ही जमाई बनकर रहने का प्‍लान बना लिया है। जी हां शॉन टेट ने भारतीय मॉडल माशूम सिंघा से शादी कर ली है और अब मुंबई में ही रहने का मन बना रहे हैं। इतना ही नहीं टेट भारतीय टीम से खेलने का सपना भी संजो रहे हैं। आपको बताते चलें कि शॉन टेट को 2014 में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था। इससे पहले वो राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए खेलते थे।

शॉन और माशूम की मुलाकात 2010 के आईपीएल के दौरान हुई थी। रिलेशन में आने के बाद दोनों एक ही साथ रहते हैं। 31 वर्षीय शॉन टेट ने पेरिस में 29 वर्षीय माशूम को प्रपोज किया था और अगस्त 2013 में सगाई की थी। शादी मुंबई में हुई जहां शॉन के कई ऑस्ट्रेलियाई दोस्तों ने शिरकत की। इस शादी में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जहीर खान और सिक्सर किंग युवराज सिंह भी शामिल हुए थे।

सिंघा एक स्विमसूट मॉडल रह चुकी हैं। सिंघा के मुताबिक टेट मैदान पर जितना आक्रामक हैं, उससे बाहर वह उतना ही शांत हैं। उल्‍लेखनीय है कि शॉन टेट ने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 35 वनडे, 3 टेस्ट और 19 टी20 मैच खेले हैं। उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच भारत के खिलाफ 2011 आइसीसी विश्व कप में था। खबरों के मुताबिक माशूम एडिलेड में अपने व्यापार का विस्तार करने के मूड में भी हैं और टेट भी बिग बैश में एडिलेड स्ट्राइकर्स टीम के लिए खेलते हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:03 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+