Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs AUS: तय है ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत का जाना, पर गांगुली ने की खास मांग

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के चलते पिछले 3 महीने से ज्यादा समय से ठप्प चल रहे भारतीय क्रिकेट के भविष्य को लेकर भले ही अभी कोई पक्की जानकारी नहीं मिल रही है कि यह दोबारा कब से शुरु हो रहा है लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने साफ कर दिया है कि इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया के अंत में प्रस्तावित ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम जरूर जायेगी। हालांकि सौरव गांगुली ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से खास मांग करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारतीय टीम के खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान कम वक्त तक आइसोलेशन में बिताना पड़ेगा।

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या को लेकर ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने मेलबर्न छोड़कर पूरे देश में नियंत्रित स्थिति बना ली है। हालांकि हाल ही में मेलबर्न में मरीजों की संख्या में तेजी देखी गई थी।

और पढ़ें: जब क्रिकेट से डरकर रोने लगे थे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन, खेल से हो गई थी नफरत

एक न्यूज चैनल से बात करते हुए सौरव गांगुली ने कहा, 'हां, हां, हमने इस दौरे की मंजूरी दे दी है। दिसंबर में हम वहां आएंगे। हमें बस यह उम्मीद है कि हमारे खिलाड़ियों के लिए क्वारंटाइन के दिनों को वहां कुछ कम किया जाएगा। क्योंकि हम यह नहीं चाहते कि खिलाड़ी इतनी दूर जाएं और दो सप्ताह के लिए होटल के कमरों में जाकर बैठ जाएं। यह बहुत-बहुत कष्टकारी और निराशाजनक होगा।'

उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 मैचों की टेस्ट और 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिये ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है। इस दौरान भारत पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट मैच में भी शिरकत करता नजर आयेगा।

और पढ़ें: गौतम गंभीर ने बताया धोनी की सफलता के पीछे का राज, कहा- इस दिग्गज का रहा हाथ

गांगुली ने कहा, 'और जैसा मैंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड मेलबर्न को छोड़कर बेहद अच्छी स्थिति में हैं। इसी को ध्यान में रखकर हम वहां का दौरा कर रहे हैं और उम्मीद करता हूं कि क्वारंटीन के दिन कम होंगे और हम क्रिकेट में वापसी कर पाएंगे।'

गौरतलब है कि दुनिया भर में आतंक मचाने वाली इस महामारी को ध्यान में रखते हुए दुनिया भर के देश विदेश यात्रा करने वाले नागरिकों को 14 दिन के लिये क्वारंटीन करते हैं।

आपको बता दें कि वेस्ट इंडीज की टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है। इस सीरीज से पहले उनके खिलाड़ियों ने भी 14 दिन क्वॉरंटीन में बिताए और इसके पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड से खेलेगी और उनके खिलाड़ी भी 14 दिन क्वारंटीन में रहे।

Story first published: Monday, July 13, 2020, 5:45 [IST]
Other articles published on Jul 13, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+