IPL 2020 : डेविड वार्नर बने 5 हजारी, तोड़ा कोहली का बड़ा रिकाॅर्ड
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के 35वें मैच में भले ही सनराइजर्स हैदराबाद को कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ जीता हुआ मैच हारना पड़ा, लेकिन कप्तान डेविड वार्नर ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। दरअसल, वार्नर ने आईपीएल करियर के 5 हजार रन पूरे कर लिए हैं। वह 5 हजारी बनने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी भी बने।

तोड़ा कोहली का बड़ा रिकाॅर्ड
इसके साथ ही वार्नर ने राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान विराट कोहली का बड़ा रिकाॅर्ड तोड़ दिया है। वार्नर आईपीएल में सबसे तेज 5 हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने हैं। उन्होंने सिर्फ 135 पारियों में ही यह आंकड़ा छू लिया, जबकि कोहली ने आईपीएल में 5000 रन 157 पारियों में पूरे किए थे। वहीं मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने 187 पारी में 5 हजार रन पूरे किए थे। चेन्नई सुपर किंग्स के सुरेश रैना 173 पारियों में यह करिश्मा कर पाए थे।
IPL 2020 : शिखर धवन ने फनी अंदाज में किया डांस, खूब वायरल हुआ वीडियो

सर्वाधिक अर्धशतक भी इनके नाम
बता दें कि आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का करिश्मा भी वार्नर ने ही किया है। वह अभी तक 4 शतक के अलावा 46 अर्धशतक जमा चुके हैं। दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर शिखर धवन हैं जिन्होंने 39 अर्धशतक लगाए हैं, जबकि कोहली, रोहित, रैना 38 अर्धशतक लगा चुके हैं।

नहीं जीत पाई हैदराबाद की टीम
वहीं मैच की बात करें तो हैदराबाज जीता हुआ मुकाबला गंवा बैठा। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 163 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद को आखिरी गेंद पर 2 रन चाहिए, लेकिन वार्नर 1 रन ही बना सके और मैच सुपर ओवर में चला गया। सुपर ओवर में हैदराबाद ने 2 विकेट 2 रनों पर ही खो दिए। जवाब में केकेआर ने 4 गेंदों में जीत हासिल कर ली। वार्नर ने 33 गेंदों में नाबाद 47 रन बनाए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
