कोहली-अनु्ष्का ने शेयर की अपनी बेटी की पहली तस्वीर, नाम का भी किया ऐलान
Virat Kohli shares first photo of his daughter : नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने अपनी बेटी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की । साथ ही उन्होंने अपनी बेटी का नाम का खुलासा भी किया है। दोनों ने अपनी बेटी का नाम 'वामिका' (Vamika) रखा है। बता दें कि जनवरी में मम्मी-पापा बने विराट और अनुष्का ने मीडिया के कैमरापर्सनों से कह दिया था कि वह उनकी बेटी की तस्वीर न खींचें। लेकिन अब कोहली ने खुद बेटी की पहली तस्वीर की है।
अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'हमने प्यार, आभार और साथ के साथ अपनी जिंदगी बिताई है, लेकिन इस छोटी सी 'वामिका' ने सब कुछ बिलकुल बदलकर रख दिया है। आंसू, हंसी, चिंता, खुशी जैसी भावनाएं कभी-कभी एक पल में ही महसूस हो जाती हैं। नींद नहीं मिल रही है, लेकिन हमारे दिल पूरी तरह से प्यार से भरे हैं।आप सब के प्यार और आशिर्वाद के लिए दिल से शुक्रिया।'
गाैर हो कि अनुष्का ने 11 जनवरी को बेटी को जन्म दिया था। इसके बाद फैंस कोहली को बेटी का नाम रखने के लिए अपने सुझाव दे रहे थे। कईयों का सुझाव था कि विराट-अनुष्का को अपनी बेटी का नाम सिडनी रखना चाहिए। इसके पीछे का कारण बताया जा रहा है कि उनकी बेटी का जन्म 11 जनवरी को हुआ है, इसी दिन भारतीय क्रिकेट टीम ने सिडनी टेस्ट मैच में शानदार परफॉर्मेंस दी थी। इसके साथ ही 'विरुष्का' नाम भी लोगों को खूब भा रहा । वहीं फैंस प्यार से इस कपल को 'विरुष्का' ही कहते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

