For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

शोभा डे ने उड़ाया भारतीय ओलंपिक खिलाड़ियों का मजाक, दिग्गजों ने किया पलटवार

नई दिल्ली। रियो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर लेखिका शोभा डे ने ट्वीट किया। जिस पर विवाद हो गया है। अभिनव बिंद्रा समेत कई दिग्गजों ने शोभा डे के ट्वीट पर पलटवार किया है।

ट्वीट कर घिरी शोभा डे

रियो ओलंपिक 2016 में भारत को पदक का इंतजार है। सोमवार को अभिनव बिंद्रा बेहद रोमांचक मुकाबले में 0.5 के मार्जिन से भारत को पहला पदक दिलाने से चूक गए। इससे पहले भारतीय हॉकी टीम भी आखिरी के 3 सेकंड में गोल खाकर जर्मनी से 1-2 से हार गई। भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखकर लेखिका शोभा डे ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए एक ट्वीट किया। उन्होंने अपने ट्वीट में खिलाड़ियों पर खर्च की गई रकम को लेकर सवाल उठा दिए।

शोभा डे ने अपने ट्वीट में लिखा कि ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों का लक्ष्य है, रियो जाओ। सेल्फी लो। खाली हाथ वापस आओ। पैसे और अवसरों की ये कैसी बर्बादी।

शोभा डे के इस ट्वीट पर अभिनव बिंद्रा समेत कई खिलाड़ी नाराज नजर आए। उन्होंने ट्वीट के जरिए तुरंत पलटवार किया। बिंद्रा ने शोभा डे की टिप्पणी को अनुचित करार देते हुए कहा कि आपको इन भारतीय एथलीट्स और ओलंपिक खिलाड़ियों पर गर्व होना चाहिए, जो पूरी दुनिया के सामने श्रेष्ठता का उदाहरण पेश कर रहे हैं। बता दें कि बिंद्रा ने साल 2008 में हुए बीजिंग ओलंपिक में गोल्ड मेडल हासिल किया था।


बिंद्रा समेत कई दिग्गजों का पलटवार

बिंद्रा के साथ-साथ पूर्व हॉकी खिलाड़ी वीरेन रस्किन्हा ने भी शोभा डे पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि शोभा डे 60 मिनट तक लगातार हॉकी के मैदान पर दौड़कर दिखाएं या फिर गगन नारंग और अभिनव बिंद्रा की तरह बंदूक थामकर दिखाएं। जितना आप सोचती हैं ये उससे कठिन है।

केवल खिलाड़ी ही नहीं कुछ और हस्तियों ने भी शोभा डे के ट्वीट पर उन्हें घेरा है। इसमें गुल पनाग, मिलिंद देवड़ा, आम आदमी पार्टी के सदस्य राहुल मेहरा का नाम शामिल है।



Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:03 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+