और रियायत चाहते हैं शोएब अख़्तर
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अपने साथी खिलाड़ियों के साथ व्यवहार और बोर्ड अध्यक्ष के ख़िलाफ़ टिप्पणी के लिए शोएब पर पाँच साल का प्रतिबंध लगा दिया था.
इसके ख़िलाफ़ शोएब ने अपील की और अपने व्यवहार के लिए माफी माँगीथी. इसे देखते हुए पीसीबी के अपीलीय प्राधिकरण ने प्रतिबंध की अवधि घटाकर 18 महीने कर दी है.
लेकिन शोएब इससे खुश नहीं हैं. वे और रियायत बरतने की माँग कर रहे हैं.
शोएब के वकील आबिद हसन मिंटो ने कहा है कि प्रतिबंध की अवधि को 18 महीने से भी कम करने के लिए अपील दायर की जाएगी.
उन्होंने कहा, "हालांकि हमने अभी यह तय नहीं किया है कि यह अपील पाक क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अपीलीय न्यायाधिकरण के समक्ष की जाएगी अथवा उच्च न्यायालय के पास."
मिंटो ने कहा, "18 महीने का प्रतिबंध भी काफी कड़ा है और इससे शोएब के एक बार फिर पाकिस्तान के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के अवसर काफी कम हो जाएंगे. वे जल्द से जल्द क्रिकेट मैदान में लौटना चाहते हैं."
विवादों से भरा करियर
इससे पहले भी पिछले साल ट्वेंटी-20 विश्वकप से ठीक पहले शोएब अपने साथी खिलाड़ी मोहम्मद आसिफ के साथ मारपीट करने के मामले में 13 मैचों का प्रतिबंध झेल चुके हैं.
शोएब अख़्तर का करियर विवादों भरा रहा है. एक क्रिकेट दौर के दौरान गेंद से छेड़छाड़ और नियमों के उल्लंघन के लिए उन पर प्रतिबंध भी लगाया गया था.
अक्तूबर 2006 में हुए एक परीक्षण में उन पर प्रतिबंधित दवा लेने का आरोप लगा और उनके खेलने पर रोक लगा गई थी लेकिन बाद में एक अपील में इस रोक को हटा लिया गया.
फिर टवेन्टी-20 विश्व कप से पहले शोएब और उनके साथी मोहम्मद आसिफ़ के बीच झड़प हुई थी. इसके बाद शोएब पर 13 अंतरराष्ट्रीय मैचों का प्रतिबंध लगाया गया.
शोएब ने 46 टेस्ट मैचों में 178 विकेटें और 138 वनडे मैचों में 219 विकेट लिए हैं.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications