भारतीय शूटर हीना सिद्धू ने कश्मीर पर किए ट्वीट पर मलाला यूसुफजई को दिया करारा जवाब

नई दिल्ली: जब से भारत सरकार ने कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाया है तब से भारत और पाक दोनों ओर से तमाम बड़े राजनेताओं के साथ अनेकों चर्चित हस्तियों के बयान सोशल मीडिया पर आ चुके हैं। हाल ही में ही नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित पाकिस्तान की शिक्षा अधिकार कार्यकर्ता मलाला यूसुफजई ने भी इस मामले पर अपनी बात रखी थी।

मलाला ने ट्विटर पर एक पोस्ट सीरीज के तहत अपनी बात कही जो कई लोगों को नागवार गुजरी है। मलाला ने कहा था कि ऐसे कई कश्मीरी निवासी हैं, जिनमें लड़कियां भी शामिल हैं, जो स्कूल जाने के लिए अपने घर को छोड़ते हुए बहुत डरे हुए हैं।

मलाला ने कश्मीरी लड़कियों के हवाले से ट्विट करते हुए कहा, तीन कश्मीरी लड़कियों ने मुझे अपने शब्दों में बताया मैं स्कूल नहीं जा सकती हूं। मैं 12 अगस्त को अपनी परीक्षा भी मिस कर चुकी हूं और मुझे लगता है कि मेरा भविष्य भी सुरक्षित नहीं है। मैं एक लेखक बनना चाहती हूं और आत्मनिर्भर होना चाहती हूं, एक सफल कश्मीरी महिला बनना चाहती हूं। लेकिन ये सब चलता रहा तो ये सब करना काफी मुश्किल हो जाएगा।

भारतीय महिला शूटर हीना सिद्धू ने इस बात पर मलाला यूसुफजई को करारा जवाब दिया है। हीना ने मलाला को इस पर जवाब देते हुए उन्हें याद दिलाया कि कैसे पाकिस्तान में शिक्षा के कारण ही उनकी जान जाते-जाते बची थी। मलाला के इस ट्वीट पर हीना ने कहा है, 'आपके मुताबिक, हमें कश्मीर पाकिस्तान को सौंप देना चाहिए क्योंकि वहां पर आपकी तरह लड़कियों की शिक्षा के लिए अच्छे मौके हैं जैसे आपने अपना देश छोड़ दिया और फिर कभी लौटकर नहीं गईं। क्यों ना आप खुद पहले पाकिस्तान लौटकर दिखाएं और उदाहरण पेश करें।

हीना सिद्धु के इस बयान के पहले ही लोग मलाला के इस ट्वीट को लेकर उन्हें ट्रोल करने लगे थे। लोगों ने कहा कि उन्हें पाकिस्तान के बलूचिस्तान और पीओके में पाक सेना के अत्याचार को देखने की बात कहकर कहा था कि आपको वहां की शांति की फिक्र क्यों नहीं हैं। आप वहां हो रहे बच्चों पर अत्याचार पर चुप क्यों हैं?

Story first published: Wednesday, September 18, 2019, 14:52 [IST]
Other articles published on Sep 18, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+