IND vs SA: 17 दिसंबर से शुरू होगी भारत-साउथ अफ्रीका सीरीज, सीएसए ने जारी किया पूरा शेड्यूल
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच कोरोना वायरस के चलते खेला नहीं जा सका है, जिसके बाद बीसीसीआई ने ईसीबी के साथ मिलकर मैच को अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दिया है। इस दौरान सीरीज के आखिरी मैच को आयोजित कराने के लिये नई विंडो की तलाश की जायेगी, जिसमें इसे कराया जा सके। इस बीच भारतीय टीम को अब सिर्फ टी20 क्रिकेट ही खेलना है और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2021-23 के तहत दूसरी सीरीज खेलने के लिये दक्षिण अफ्रीका का दौरा करना है।
और पढ़ें: IND vs ENG: रद्द नहीं हुआ है आखिरी मैच, BCCI ने बताया कब खेला जायेगा मैनचेस्टर टेस्ट
दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर भारतीय टीम को 3 टेस्ट, 3 वनडे और 4 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है जिसको लेकर क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली इस द्विपक्षीय सीरीज का आगाज टेस्ट मैचों से होगा जिसका पहला मैच 17 दिसंबर से खेला जायेगा, जबकि वनडे सीरीज का आगाज 11 जनवरी से होगा। दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज का आगाज 19 जनवरी से होगा तो दौरे का समापन 26 जनवरी को होगा जिसके बाद भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने जायेगी।
और पढ़ें: USA vs PNG: भारतीय मूल के खिलाड़ी ने जड़े एक ओवर में 6 छक्के, रोहित-गेल के रिकॉर्ड की बराबरी

इंडिया ए की टीम भी करेगी साउथ अफ्रीका का दौरा
क्रिकेट साउथ अफ्रीका के निदेशक ग्रीम स्मिथ ने शेड्यूल जारी होने पर कहा कि साउथ अफ्रीका के लिये यह शायद अब तक का सबसे मुश्किल समर साबित होने वाला है। इतनी मुश्किल चुनौतियों में यह देखना शानदार है कि हमारी सरजमीं पर इतने बढ़िया मैच खेले जाने है। इसमें भारतीय टीम के सभी प्रारूपों के मैचों की सीरीज भी शामिल है, और बांग्लादेश के साथ सीमित ओवर्स की सीरीज भी। इस दौरान नीदरलैंडस की टीम सबसे पहले साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी।'
ग्रीम स्मिथ ने आगे जानकारी दी कि बीसीसीआई की ओर से इंडिया ए की टीम भी साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी जिसे साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ 3 चार दिवसीय मैच खेलने होंगे। घरेलू स्तर के खिलाड़ियों के लिये यह काफी मुश्किल साबित होने वाला है। स्मिथ ने इस दौरान साउथ अफ्रीका में खेली जाने वाली घरेलू टी20 लीग एमएसएल (जान्सी सुपर लीग) के स्लॉट में बदलाव की भी जानकारी दी जिसका आयोजन अब 7 से 28 फरवरी के बीच कराया जायेगा।

ऐसा है टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
गौरतलब है कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली द्विपक्षीय श्रृंखला का आगाज टेस्ट सीरीज से होगा जिसका पहला मैच 17 दिसंबर से जोहान्सबर्ग के वॉन्डर्रस स्टेडियम में खेला जायेगा। वहीं सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच बॉक्सिंग डे (26 दिसंबर) से सेंचुरियन के सुपरस्पोर्टपार्क मैदान पर खेला जायेगा। सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच 3 जनवरी से फिर जोहान्सबर्ग के मैदान पर खेला जायेगा।

वनडे और टी20 सीरीज का भी होगा आयोजन
वहीं पर 11 जनवरी से शुरू होने वाली वनडे सीरीज का पहला मैच पार्ल के बोलैंड पार्क मैदान पर खेला जायेगा तो वहीं पर सीरीज के बचे हुए दो मैचों (14 जनवरी, 16 जनवरी) का आयोजन केपटाउन में न्यूलैंडस के मैदान पर खेले जायेंगे। आपको बता दें कि टी20 सीरीज का आगाज 19 जनवरी से केपटाउन के मैदान पर ही होगा जिसके पहले दो मैच (19 जनवरी, 21 जनवरी) इसी मैदान पर खेले जायेंगे जबकि आखिरी दो मैच (23 जनवरी, 26 जनवरी) बोलैंड पार्क के मैदान पर खेले जायेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
