For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

CWG 2018: श्रेयसी ने भारत की झोली में डाला 12वां स्वर्ण पदक

Commonwealth Games 2018: Shreyasi Singh wins gold medal in Women's Double Trap | वनइंडिया हिंदी

कॉमनवेल्थ गेम्स में श्रेयसी सिंह ने गोल्ड जीत लिया है। गोल्ड कोस्ट में खेले जा रहे 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के 7वें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और श्रेयसी सिंह ने डबल ट्रैप स्पर्धा में सोना जीत लिया। जबकि अशब और अंकुर पुरुष वर्ग में जगह बनाने में कामयाब रहे।

21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के 7वें दिन एक बार फिर देश की बेटी ने शूटिंग में मान बढ़ाया है। मनु भाकर और हीना सिद्धू के बाद शूटर श्रेयसी सिंह ने भारत की झोली में गोल्ड डाला है। श्रेयसी ने महिलाओं के डबल ट्रैप शूटिंग इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है। यह भारत का 12वां गोल्ड है। श्रेयसी ने साल 2014 में ग्लोस्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर जीता था लेकिन इस बार लाजवाब प्रदर्शन कर वह गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब रहीं। श्रेयसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की झोली में एक और गोल्ड डाला।

ये भी पढ़ें: CWG 2018: ओम मिथारवल ने 50 मीटर पिस्टल फाइनल में जीता कांस्य

आज ही एक और निशानेबाज ओम मिथरवाल ने भी पदक अपने नाम किया। ओम मिथरवाल ने पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल में कांस्य पदक जीता। लेकिन जीतू राय पदक जीतने से चूक गए। ओम मिथरवाल ने कुल 201.1 स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता। जबकि जीतू राय ने 50 मीटर पिस्टल में निराश किया और पदक हासिल नहीं जीत पाए। जीतू 105 का स्कोर कर स्पर्धा से बाहर हो गए।

अन्य खेलों में, मुक्केबाजी के 45-48 किग्रा भारवर्ग के सेमीफाइनल में एमसी मैरी कॉम ने श्रीलंका की अनुशा दिलरुक्शी को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया हैं। इस तरह से मैरी कॉम ने भी एक पदक पक्का कर लिया हैं। भारत के मुक्केबाजी दल ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया हैं और पांच मुक्केबाज अपने-अपने वर्ग के सेमी फाइनल में पहुंचे।

Story first published: Wednesday, April 11, 2018, 11:29 [IST]
Other articles published on Apr 11, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+