Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Tokyo Olympics : टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा, अंकिता रैना ओलंपिक के लिए रवाना

टोक्यो : सानिया मिर्जा और अंकिता रैना की भारत की महिला युगल जोड़ी 23 जुलाई से शुरू होने वाले टोक्यो ओलंपिक के लिए तैयार है। इस महीने की शुरुआत में, सानिया मिर्जा और अंकिता रैना को टोक्यो ओलंपिक में महिला युगल में भारत का प्रतिनिधित्व करने की पुष्टि की गई थी। 34 वर्षीय सानिया अब चार ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली महिला एथलीट बनने के लिए तैयार हैं, जबकि अंकिता रैना पहली बार अपनी किस्मत आजमाएंगी।

विश्व की पूर्व नंबर एक सानिया नौवें नंबर की रैंकिंग के आधार पर ओलंपिक में प्रवेश करेंगी। नियम के मुताबिक सानिया शीर्ष 300 में अपनी जोड़ीदार के साथ युगल ड्रा में जगह बना सकती हैं। 28 साल की अंकिता सिंगल्स में 183 और डबल्स में 95 रैंकिंग पर हैं। सानिया ने पिछले तीन ओलंपिक बीजिंग, लंदन और रियो में क्रमश: सुनीता राव, रश्मी चक्रवर्ती और प्रार्थना थोम्बरे के साथ खेले थे।

सुमित नागल ने शुक्रवार को टोक्यो ओलंपिक के पुरुष एकल स्पर्धा के लिए जगह बनाई। 23 वर्षीय नागल इस सीजन में कुछ निराशाजनक परिणामों के साथ ओलंपिक में प्रवेश करेंगे क्योंकि उन्हें ऑस्ट्रेलियन ओपन सहित सर्किट पर पहले दौर में सात हार का सामना करना पड़ा है। छह चैलेंजर स्पर्धाओं में, उन्होंने केवल तीन बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन मार्च में ब्यूनस आयर्स में एटीपी 250 इवेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाना रहा है। साल की शुरुआत 137 से करने के बाद उनकी रैंकिंग गिरकर 154 पर आ गई है।

Story first published: Monday, July 19, 2021, 14:21 [IST]
Other articles published on Jul 19, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+