KKR vs LSG: लखनऊ ने अलग रंग की जर्सी क्यों पहनी? जानें क्या है इसका कारण
KKR vs LSG, Lucknow Super Giants Jersey: क्रुणाल पांड्या की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने केकेआर के खिलाफ मैच में एक अलग तरह की जर्सी पहनी। नियमित रूप से पहने जाने वाले कलर से अलग रंग का चयन किया गया। ग्रीन और मैरून रंग वाली जर्सी पहनकर लखनऊ की टीम मैदान पर उतरी।
दरअसल फुटबॉल क्लब मोहन बागान को ट्रिब्यूट देने के इरादे से ऐसा किया गया। लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका इस क्लब के सह-मालिक हैं। इस वजह से सुपर जायंट्स ने अलग जर्सी पहनी। मोहन बागान ने हाल ही में इंडियंस सुपर लीग का खिताब अपने नाम किया है। मोहन बागान को 100 साल हो गए हैं, इस वजह से सम्मान दिया गया है।
संजीव गोयनका ने प्रेस वार्ता में कहा कि मोहन बगान को सम्मान देने का यह हमारा तरीका है। सौ साल पुराने इस क्लब को हम केकेआर के खिलाफ मैच में ट्रिब्यूट दे रहे हैं। हमने ग्रीन और मैरून जर्सी के साथ यह सम्मान देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि मोहन बागान के फैन्स ही नहीं बल्कि कोलकाता के सभी लोग हमारा सपोर्ट करेंगे।
गौरतलब है कि आईपीएल में बने रहने के लिए लखनऊ की टीम को केकेआर के खिलाफ मुकाबला जीतना होगा। ऐसा नहीं करने पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा बढ़ जाएगा। गुजरात और चेन्नई ने पहले से ही प्लेऑफ़ में जगह हासिल कर ली है। लखनऊ के 15 अंक हैं और आगे जाने के लिए जीत चाहिए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
