गांगुली को आस्ट्रेलिया में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद
सिडनी 09 दिसंबर .वार्ता. पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली का मानना है कि आस्ट्रेलिया दौरे में टीम के वरिष्ठ खिलाडी अच्छा प्रदर्शन करेंगे
गौरतलब है कि भारतीय टीम बीस दिसंबर से आस्ट्रेलिया में चार टेस्ट मैच खेलने के लिए वहां के दौरे पर जा रही है और यह दौरा गांगुली .सचिन तेंदुलकर .राहुल द्रविड .वी वी एस लक्ष्मण और कप्तान अनिल कुंबले का आखिरी आस्ट्रेलियाई दौरा हो सकता है
गांगुली ने कहा...अनेक खिलाडी इस दौरे के बाद आस्ट्रेलिया में फिर खेलने के लिए नहीं आएंगे इसलिए हम बेहतर क्रिकेट खेलना चाहते हैं और यही बात हमें प्रोत्साहित कर रही है 1... 35 वर्षीय गांगुली ने समाचार पत्र .संडे टेलीग्राफ. से कहा ...हम भारत के बाहर बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं 1 लेकिन पिछले कुछ वषो में हमने बेहतर प्रदर्शन किया है और यही हमारा विश्वास बढाता है1...सत्यकाम.प्रकाशसुनील1406जारी वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications