Tokyo Olympics: एथलेटिक्स इवेंट के दौरान दिखेंगे भारतीय कंपनियों के बनाए शॉट पुट, डिस्कस
नई दिल्लीः भारत भले ही एथलेटिक्स में सुपरपॉवर बनने से अभी कोसों दूर हो लेकिन देश में बने उपकरण टोक्यो ओलंपिक स्टेडियम की शान बढ़ाने जा रहे हैं। ओलंपिक में फील्ड इवेंट के दौरान भारत में बने उपकरण स्टेडियम में हर ओर नजर आएंगे।
ये कंपनिया शॉट पुट, डिस्कस एंड हैमर थ्रो इवेंट के लिए सामान उपलब्ध करा रही हैं। भारत की ये कंपनिया हैं- आनंद ट्रैक एंड फील्ड इक्विपमेंट (एटीई), भल्ला इंटरनेशनल और नेल्को।
ये कंपनियां 23 जुलाई से शुरू होने वाले ओलंपिक के दौरान शॉटपुट (7.26 किग्रा), डिस्कस (2 किग्रा) और हैमर (7.26 किग्रा) प्रदान करेंगी। ये सभी साजो-सामान कंपटीशन के समय रैक पर रखा रहेगा ताकि खिलाड़ी अपनी इच्छानुसार वहां से चुन सकें।
एटीई के आदर्श आनंद ने पीटीआई को बताया, "हम शॉटपुट, डिस्कस थ्रो और हैमर थ्रो में छह-छह उपकरण उपलब्ध करा रहे हैं। पुरुषों और महिलाओं के इवेंट के लिए, हम टोक्यो ओलंपिक के दौरान 36 उपकरण उपलब्ध करा रहे हैं।"
उन्होंने बताया वास्तव में कंपनी की एथलेटिक्स के साथ यात्रा 1991 की विश्व चैंपियनशिप के दौरान टोक्यो में शुरू हुई थी।
कंपनी का मेरठ में एक रजिस्टर्ड ऑफिस है और नई दिल्ली में एक कारखाना भी है।
भल्ला इंटरनेशनल भी 36 उपकरण प्रदान कर रहा है जिसमें पुरुषों और महिलाओं के शॉटपुट, डिस्कस थ्रो और हैमर थ्रो के लिए छह-छह हैं।
कंपनी के प्रतिनिधि आशुतोष भल्ला ने कहा, "2016 के रियो ओलंपिक के दौरान हमारे ब्रांड को उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों के लिए पुरस्कार मिला। यह हमारी कंपनी के लिए और देश के लिए भी गर्व की बात है।"
कई प्रतियोगी एथलीट अपने पंसद के उपकरण के साथ आते हैं, जैसे नीरज चोपड़ा नेमेथ या नॉर्डिक ब्रांड भाला का उपयोग करेंगे। लेकिन कुछ एथलीट प्रतियोगिता स्थल के रैक पर रखे उपकरणों का उपयोग करेंगे।
टोक्यो ओलिंपिक में हिस्सा ले रहे तीन भारतीय घर में बने ब्रांड का इस्तेमाल करेंगे।
आनंद ने कहा, "तजिंदर सिंह तूर और कमलप्रीत कौर हमारे शॉट पुट और डिस्कस का इस्तेमाल करेंगे। साथ ही, मैं अन्य देशों के प्रतियोगियों से हमारे उपकरणों का इस्तेमाल करने की उम्मीद कर रहा हूं।"
सीमा पुनिया भल्ला इंटरनेशनल द्वारा निर्मित डिस्क का उपयोग करेंगी, जो मेरठ की एक कंपनी भी है और देश के सबसे बड़े खेल सामान उपकरण निर्यातकों में से एक है।
यहां ध्यान देने वाली बात है कि आयोजन समिति को पैसे के एवज में उपकरण उपलब्ध नहीं कराए जाते हैं। बल्कि यह एक तरह का विज्ञापन होता है ताकि दुनिया के टॉप एथलीटों को इन कंपनियों के उपकरण के बारे में पता चल सके। अगर गुणवत्ता अच्छी है तो वे भविष्य में इसे आजमा सकते हैं।
एक अच्छी गुणवत्ता वाले शॉट पुट, डिस्कस या हथौड़े की कीमत 6000 रुपये से 10,000 रुपये के बीच कहीं भी होती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
