खिलाड़ियों को दी जा रही हैं गालियां, युसूफ पठान ने जताई फैंस से नाराजगी
नई दिल्ली। दुबई में पाकिस्तान टीम द्वारा इतिहास रचा गया। पाकिस्तानने विश्व कप मैच में पहली बार भारत को हराया। बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम ने क्लिनिकल प्रदर्शन किया और 'मेन इन ब्लू' को 10 विकेट से हरा दिया। वे अपने टी20 विश्व कप 2021 अभियान की बेहतर शुरुआत के लिए सफल हो गए, लेकिन भारतीय प्रशंसकों को झटका लग गया। जहां पाकिस्तान के प्रशंसक हार के सिलसिला के अंत में खुश थे, वहीं भारत में क्रिकेट प्रेमी निराश थे।
पाकिस्तान के जीतते ही सोशल मीडिया पर आलोचनाओं की बाढ़ आ गई। कुछ असंतुष्ट प्रशंसकों ने भारतीय खिलाड़ियों को गालियां भी दीं। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर यूसुफ पठान इससे खुश नहीं थे। उन्होंने विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम को गाली देने वाले प्रशंसकों की खिंचाई की। 2007 टी 20 विश्व कप चैंपियन युसूफ ने कहा कि सभी को खिलाड़ियों की आलोचना करने का अधिकार है, लेकिन उन्हें गाली देना स्वीकार्य नहीं है।
यह भी पढ़ें- 'हो सकता है भारत इस हार के कारण लय हासिल कर ले', इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर को भरोसा

यह एक खेल है और उस दिन बेहतर टीम जीती
पूर्व क्रिकेटर ने एक ट्वीट में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, "आलोचना करना ठीक है लेकिन खिलाड़ियों को गाली नहीं देनी चाहिए। यह एक खेल है और उस दिन बेहतर टीम जीती। केवल इन क्रिकेटरों ने हाल के वर्षों में भारत के लिए कई मैच जीते हैं। और जो हार कर जीत जाता है उसे बाजीगर कहते है।'' गाैर हो कि पाकिस्तान की टीम टी20 विश्व कप में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी जीत दर्ज की। पाकिस्तान से पहले ओमान की टीम ने इसी विश्व कप में अमीरात के खिलाफ 10 विकेट से जीत दर्ज की थी, लेकिन उसने 130 रनों का लक्ष्य हासिल किया था, जबकि पाकिस्तान ने 152 रनों का पीछा किया है।

फैंस को थी जीत की उम्मीद
वहीं भारतीय फैंस थे जिन्हें इस मैच से धमाकेदार जीत की उम्मीद थी। वो इसलिए, क्योंकि माैजूदा समय में भारत के पास विश्व स्तर के टाॅप खिलाड़ी हैं, हालांकि बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की नाबाद अर्धशकीय पारियों ने मैच को एकतरफा कर दिया। पूरे मैच में एक समय भी नहीं लगा कि भारत पकड़ बना रहा है। तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने पहले ही ओवर में रोहित शर्मा को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। फिर पारी के तीसरे ओवर में केएल राहुल (3) को भी आउट कर दिया। शाहीन द्वारा लिए गए इन दो विकटों के बाद रिषभ पंत (39) आैर विराट कोहली (57) क्रीज पर टिकते दिखे, जिस कारण टीम 152 तक पहुंच पाई। लक्ष्य फाइट करने के लायक था, लेकिन बाबर ने नाबाद 68 व रिजवान ने नाबाद 79 रन बनाक टीम को आसान जीत दिला दी। इसी के साथ भारतीय फैंस जश्न मनाने से चूक गए।

भारत 12-0 से आगे था
इस मुकाबले से पहले भारत-पाकिस्तान का आईसीसी विश्व कप में 12 बार आमना सामना हुआ था। सात बार 50 ओवर के वनडे विश्व कप में पाकिस्तान को मात मिली थी तो 5 बार टी20 विश्व कप में हार झेलनी पड़ी थी। इस तरह भारत अभी तक विश्व कप मुकाबलों में भारत ने 12-0 से बढ़त बनाई हुई थी जो अब टूट गई। कोहली पहले भारतीय कप्तान बने हैं जिनके नेतृत्व में विश्व कप में पाकिस्तान से हार मिली।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
