IPL में खेलने के लिए जडेजा की नहीं कोई खबर, CSK की चिंता बढ़ी
नई दिल्ली। तीन बार के चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14 वें संस्करण में धमाकेदार प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक हैं जो संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आयोजित 13वें संस्करण में फ्लाॅप टीम साबित हुए थे। सुपर किंग्स ने आईपीएल 2020 में पॉइंट्स टेबल में 14 मैचों में छह मैच जीतकर 12 अंकों के साथ सातवें नंबर पर रहते हुए सीजन समाप्त किया था।
लेकिन सीजन शुरू होने से पहले सीएसके की चिंता बढ़ गई है क्योंकि उनके पास अपने स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की उपलब्धता पर कोई खबर नहीं है। जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में चार मैचों की श्रृंखला के तीसरे टेस्ट में भारत की पहली बल्लेबाजी पारी के दौरान मिचेल स्टार्क की घातक डिलीवरी की वजह से अपना अंगूठा चोटिल कर लिया था। शेष टेस्ट श्रृंखला से बाहर होने के बाद जडेजा को सर्जरी करवानी पड़ी। इसके बाद उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ खेलने का माैका नहीं मिला और उन्होंने बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में पुनर्वास किया।
हालांकि 32 वर्षीय जडेजा एनसीए अपनी पूरी फिटनेस हासिल करने के लिए कड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग के लिए उनकी उपलब्धता को लेकर कोई अपडेट नहीं है। सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन ने भी इसकी पुष्टि की, क्योंकि उन्होंने आईपीएल 2021 की शुरुआत के लिए जडेजा की उपलब्धता की स्थिति से अनजान हैं। कासी विश्वनाथन ने कहा कि हमें नहीं पता कि वह राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) द्वारा कब रिलीज किए जाएंगे। हम नहीं जानते हैं कि वो टीम के साथ कब जुड़ेंगे।
सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ टी 20 चैंपियनशिप के लिए चेन्नई में अभ्यास करना शुरू कर दिया था, लेकिन प्रबंधन ने अपने शिविर को मुंबई में स्थानांतरित करने का फैसला किया है क्योंकि वे शुरूआती पांच मैच यहीं खेलेंगे। इसके अलावा, टीम अपने घर पर कोई खेल नहीं खेलेगी क्योंकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने किसी भी फ्रैंचाइजी के लिए घरेलू फायदे को खत्म करने के लिए न्यूट्रल वेन्यू में पूरी लीग की मेजबानी करने का फैसला किया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
