ऑस्ट्रेलियन ओपन जीते फेडरर, 20 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बने
नई दिल्ली। टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने एक बार फिर से बड़ा रिकॉर्ड कायम कर दिया। रोजर फेडरर ने लगातार दूसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब अपने नाम कर लिया है। रविवार को खेले गए ऑस्टेलियन ओपन के फाइनल मुकाबले ने फेडरर ने क्रोएशिया के मारिन सिलिक को 6-2, 6-7 (5-7), 6-3, 3-6, 6-1 से मात देकर खिताब अपने नाम कर लिया। सबसे खास बात ये कि पिछली बार भी मारिन सिलिक को हराकर फेडरर ने अपना 19वां ग्रैंड स्लैम जीता था।
आपको बता दें कि इस खिताब के साथ ही 36 साल के फेडरर ने 20वां ग्रैंड स्लैम सिंगल्स खिताब पर कब्जा कर लिया। इस जीत के साथ ही फेडरर के नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। 20 ग्रैंड स्लैम हासिल करने वाले पहले पुरुष टेनिस खिलाड़ी बन गए है।
फेडरर के 20 ग्रैंड स्लैम पर नजर डाले तो अब तक उन्होंने 8 विंबलडन, 6 ऑस्ट्रेलियन ओपन , 5 यूएस ओपन और एक फ्रेंच ओपन मुकाबला जीत कर सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने का रिकॉर्ड कायम कर लिया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
