वीडियो : कंगारुओं की धुनाई देख, नाचने लगीं कप्तान मिताली राज और वेदा कृष्णमूर्ति
नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज और उनकी टीम सहयोगी वेदा कृष्णमूर्ति इंग्लैंड में चल रहे महिला विश्व कप में जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। भारत-ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल मैच के दौरान जब उपकप्तान हरमनप्रीत कौर कंगारुओं की धुनाई कर रही थी उस वक्त बाउंड्री के बाहर बैठी टीम इंडिया का एक बेहद फनी नजारा देखने को मिला।
वुमन्स वर्ल्ड कप ने ट्वीट कर एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें कप्तान मिताली और कृष्णमूर्ति दोनों डांस स्टेप करती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो में ऐसा लग रहा है जैसे कृष्णमूर्ति अपने कप्तान को डांस स्टेप बता रही है। जब उनको पता चला कि डांस करते हुए कैमरे ने उनको पकड़ लिया है तो दोनों एक साथ हंसने लगती है। दोनों के पास में बैठी ऑपनर स्मृति मंधाना भी एंजॉय कर रही है।
While @ImHarmanpreet was entertaining us on the field at Derby yesterday, @vedakmurthy08 & @M_Raj03 were entertaining us off it! #WWC17 pic.twitter.com/lWQh767cfJ
— Cricket World Cup (@cricketworldcup) July 21, 2017
ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराने के बाद भारतीय टीम मेजबान इंग्लैंड से लॉर्ड्स के मैदान में रविवार को विश्व खिताब के लिए भिड़ेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
